गुना
01अर्जुन भगवान कृष्ण से पूछते हैं कि ब्रह्म क्या है,
अर्जुन भगवान कृष्ण से पूछते हैं कि ब्रह्म क्या है, अध्यात्म क्या है, कर्म क्या है, अधिभूत क्या है, अधिदैव क्या है, और अधियज्ञ क्या है। वे यह भी पूछते हैं कि मृत्यु के समय मनुष्य को कैसे जाना जाता है ब्रह्म क्या है, अध्यात्म क्या है, कर्म क्या है, अधिभूत क्या है, अधिदैव क्या है, और अधियज्ञ क्या है। वे यह भी पूछते हैं कि मृत्यु के समय मनुष्य को कैसे जाना जाता है। इन प्रश्नों का उत्तर देते हुए भगवान ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण रहस्य उजागर किया और कहा कि मनुष्य अंत समय में जिस-जिस भाव का स्मरण करता हुआ शरीर का त्याग करता है, वह उसी भाव को ही प्राप्त होता है, जिस भाव का जीवन में निरन्तर स्मरण किया है।
श्रीमंत सिंधिया के नगर आगमन के पूर्व नपाध्यक्ष ने किया विभिन्न इलाकों का निरीक्षण
Manoj Sharma केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के गुना प्रवास के दौरान होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को देखते हुए आज दोपहर में नपाध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता व वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद गुप्ता ने नपा अमले के साथ विभिन्न इलाकों का निरीक्षण कर पर्याप्त साफ सफाई के निर्देश दिए हैं। इस दौरान नपाध्यक्ष ने बूढ़े बालाजी, टेकरी मार्ग, भुल्लनपुरा और फिर स्टेशन रोड सहित विभिन्न मार्गो सहित सिंधिया कार्यलय की साफ़ सफ़ाई का निरीक्षण कर सभी को निर्देश दिए । इस दौरान उन्होंने सभी मार्गों पर पर्याप्त साफ-सफाई कराने और कीचड़ वाले स्थानों पर चूरी डलवाने के निर्देश दिए एवं होटल नवलोक पहुंचकर यहां
गति रणनीति एवं टीमवर्क का समावेश है बास्केटबॉल - राजेश अग्रवाल
बास्केटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन में बोले मुख्य अतिथि गुना । खेल एवं युवा कल्याण विभाग के बास्केटबॉल कोच दु्र्गेश सक्सेना के नेतृत्व में जूनियर एवं सब जूनियर बास्केटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन स्थानीय संजय स्टेडियम में किया जा रहा है जिसमें कुल 23 टीमें हिस्सा ले रही हैं एवं सभी खिलाड़ियों द्वारा अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा रहा है । इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कैट के प्रदेश सचिव तथा व्यापार एवं उद्योग महासंघ के ज़िलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल को आमंत्रित किया गया । कार्यक्रम के प्रारंभ में खेल युवा कल्याण विभाग के बास्केटबॉल कोच दुर्गेश सक्सेना एवं गोविंद सेन , राहुल तिवारी किट्टू क्रिकेट कोच एवं कई
पहला सुख निरोगी काया -राजेश अग्रवाल
जिला केमिस्ट एसोसिएशन ने किया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन गुना । आज प्रातः 10.30 बजे स्थानीय सुगन चौराहे पर जिला केमिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में डा. मोरपेन लेव एवं विशुद्ध मेडिकल द्वारा एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें १२० से अधिक व्यक्तियों की शुगर एवं बीपी चेक किये गए । शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैट के प्रदेश सचिव एवं महासंघ अध्यक्ष राजेश अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया । इस अवसर पर अग्रवाल ने एक अति प्राचीन लोकोक्ति का ज़िक्र करते हुए कहा कि पहला सुख निरोगी काया दूजा सुख घर में हो माया लेकिन माया तब ही हमारे काम की है जब हमारी काया निरोगी हो । उन्हो
स्वर्णिम वर्षगांठ: परशुराम जयंती शोभायात्रा के पचास वर्ष"
" आज परशुराम जयंती के पावन अवसर पर सनातन सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में निकलने वाली परशुराम शोभायात्रा अपनी स्वर्णिम वर्षगांठ मना रही है। पचास वर्ष पूर्व, हमारे पूर्वजों ने परशुराम जयंती के अवसर पर एक शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया था, जो आज भी हमारी सांस्कृतिक विरासत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इन पचास वर्षों में, परशुराम जी शोभायात्रा चल समारोह ने केवल हमारी धार्मिक भावनाओं को व्यक्त किया है, बल्कि हमारी एकता और सामूहिकता का भी प्रतीक बन गई है। परशुराम प्राकटयोत्सव के दौरान हम परशुराम जी के जीवन और उनके आदर्शों को याद करते हैं, जो हमें सत्य, न्याय, और धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल की अध्यक्षता में राजस्व विभागीय समीक्षा बैठक संपन्न, जीरो पेंडेंसी पर कार्य करने का दिया संदेश
राघौगढ़ स्थित एनएफएल ऑडिटोरियम में आज कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री अखिलेश जैन, डिप्टी कलेक्टर जिया फातिमा सहित जिले के समस्त एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यक्षमता बढ़ाना रहा। कलेक्टर श्री कन्याल ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा, “जिले के प्रशासन की छवि इसी बात से बनती है कि ग्राउंड लेवल पर कितना और कैसा कार्य हो रहा है। फील्ड में उपस्थित रहकर कार्य करना ही
गुना पुलिस अधीक्षक बने शिक्षक, बच्चों को पढ़ाया सफलता का पाठ
हिलगना स्कूल में "स्कूल चले हम" अभियान के तहत विशेष सत्र का आयोजन गुना 03 अप्रैल 2025 शिक्षा को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों को प्रेरित करने के उद्देश्य से जिले में "स्कूल चले हम" अभियान के तहत प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुना पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कुमार सिंहा ने ग्राम हिलगना स्थित शासकीय विद्यालय में विशेष सहभागिता कर बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाया और उनका मनोबल बढ़ाया। पुलिस अधीक्षक ने शिक्षक बनकर बच्चों से की प्रेरणादायी चर्चा पुलिस अधीक्षक श्री सिंहा ने शिक्षक की भूमिका निभाते हुए छात्रों से परिचय लिया और विभिन्न विषयों पर प्रेरणादायी संवाद किया। उन
माँ निहाल देवी मंदिर में व्यवस्थाओं का निरीक्षण कलेक्टर-एसपी किया निरीक्षण
मनोज शर्मा की रिपोर्ट गुना 04 अप्रैल 2025 मेले एवं श्रद्धालुओं की संख्या को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल एवं पुलिस अधीक्षक श्री संजीव सिन्हा द्वारा आज माँ निहाल देवी मंदिर पहुंचकर संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना की एवं मंदिर प्रबंधन से संवाद कर मेले में संभावित श्रद्धालुओं की संख्या, व्यवस्थाओं तथा आवश्यक सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर श्री कन्याल द्वारा मंदिर परिसर में पार्किंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा सिस्टम, सुरक्षा प्रबंधन सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं की जानकारी ली ग
भैया/बहनो को तिलक कर, पुष्प माला पहना कर उनका सम्मान किया
आज दिनांक 29/03/2025 को सरस्वती शिशु मंदिर पैंची मे कक्षा- पंचम और कक्षा- अष्टम् मे उत्क्रष्ट अंक प्राप्त करने वाले भैया/बहनो को तिलक कर, पुष्प माला पहना कर उनका सम्मान किया सरस्वती शिशु मंदिर पैची कक्षा- पंचम (1) बहिन-कृष्णा मीना =86% (2) भैया- कृष्णा प्रजापति =82.25% (3) बहिन- रोशनी नामदेव =82% कक्षा- *अष्टम्* (1) बहिन- पूर्ति प्रजापति =86.16% (2) बहिन- राघनी लोधा =85.3% (3) भैया - संदीप लोधा =84% इस अवसर पर समिति सदस्य श्री संभु सिंह जी भाई साहब अभिभावक एवं ग्राम के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे
आज सरस्वती शिशु मंदिर पैची मे हिंदू नव वर्ष को मनाने के संबंध में भैया/ बहनो को दिशा निर्देश दियेइस अवसर पर श्री अनिल जी सेन उपस्थित रहे
आज सरस्वती शिशु मंदिर पैची मे हिंदू नव वर्ष को मनाने के संबंध में भैया/ बहनो को दिशा निर्देश दिये इस अवसर पर श्री अनिल जी सेन उपस्थित रहे साथ ही विद्यालय के प्राचार्य श्री रमेश कुमार गाडरी जी ने दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया भैया/ बहनो को निम्न बिंदु बताये गये मुख्य द्वार पर पांच दीपक जलाये घर के छत एवं गेलरी पर भगवा ध्वज लगाए अच्छे नए भगवा वस्त्र पहने 4.अपने घर के मंदिर एवं नजदीकी मंदिर में पूजा अर्चना करे गाँव में दीवार लेखन करे गाँव के सभी घरों पर हिन्दू नव वर्ष मनाने की सूचना दे सभी को whatsapp, Facebook , के माध्यम नव वर्ष की शुभकामनाएं दे
मोबाइल कोर्ट की त्वरित कार्रवाई, अवैध कब्जा हटाकर खोला गया सार्वजनिक रास्ता
मोबाइल कोर्ट की त्वरित कार्रवाई, अवैध कब्जा हटाकर खोला गया सार्वजनिक रास्ता गुना 07 मार्च 2025 कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्यामल के नवाचार ‘मोबाइल कोर्ट’ के अंतर्गत जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुलाबगंज रेलवे फाटक के पास कॉलोनी के सार्वजनिक रास्ते से अवैध निर्माण हटाया। आवेदक हरि ज्ञान सेंगर निवासी कैंट द्वारा जनसुनवाई में आवेदन प्रस्तुत कर बताया गया था कि रामकृष्ण अहिरवार द्वारा सार्वजनिक रास्ते पर अवैध रूप से मकान निर्माण कर लिया गया है, जिससे मोहल्लेवासियों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। यह रास्ता पूर्व में नगर पालिका द्वारा सी.सी. एवं पेबर्स से बनाया गया था, लेकिन अव
कैट के प्रदेश सचिव बने राजेश अग्रवाल
. कैट के प्रदेश सचिव बने राजेश अग्रवाल गुना । व्यापार एवं उद्योग महासंघ जिला गुना के अध्यक्ष एवं कई सामाजिक धार्मिक व्यापारिक संगठनों में महत्वपूर्ण पदों पर आसीन कैट के संभागीय अध्यक्ष राजेश अग्रवाल को व्यापारिक क्षेत्र एवं कैट के लिए अपने अतुलनीय योगदान के चलते कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स “कैट” का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है । उपरोक्त नियुक्ति कैट के राष्ट्रीय चेयरमैन ब्रजमोहन अग्रवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी.भरतिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री तथा चाँदनी चौक दिल्ली से सांसद प्रवीण खण्डेलवाल की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन द्वारा की गई है । राजेश अग्रवाल को देश की अग्रणी व्
अर्जुन की कमजोरी को समझते हुए भगवान श्री कृष्ण कहते हैं
अर्जुन की कमजोरी को समझते हुए भगवान श्री कृष्ण कहते हैं कि न तो ऐसा ही है कि मैं किसी कालमें नहीं था अथवा तू नहीं था अथवा ये राजालोग नहीं थे और न ऐसा ही है कि इससे आगे हम सब नहीं रहेंगे, जीवात्माकी इस देहमें बालकपन युवा और वृद्धावस्था होती है वैसे ही अन्य शरीर की प्राप्ति होती है उस विषयमें धीर पुरुष मोहित नहीं होते।इन्द्रिय और विषयोंके संयोग तो उत्पत्ति विनाशशील और अनित्य हैं इसलिए हे उनको सहन करो जो दुःख-सुख आदि को समान समझने वाला है जिसको ये चुनौतियां व्याकुल नहीं करती वह परम् आनन्द के योग्य होता है। भौतिक शरीर नाशवान् है अविनाशी आत्मा नित्य रहता है। उक्त आशय के विचाार व्यक्त करते हुए श
देश को अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने में सहायक बजट 2025 - राजेश अग्रवाल
देश को अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने में सहायक बजट 2025 - राजेश अग्रवाल पर्यावरण संतुलन की दृष्टि से ई-कार सस्ता होना दूरदर्शी सोच का प्रमाण है । ₹ बारह लाख तक की आय करमुक्त किया जाना ऐतिहासिक फ़ैसला है । नई महिला उधमियों हेतु दो करोड़ के टर्म लोन का एलान महिला सशक्तिकरण में मील का पत्थर साबित होगा । औद्योगिक नवाचार हेतु बीस हज़ार करोड़ का प्रावधान औद्योगिक क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लायेगा । जीवन रक्षक औषधियाँ सस्ती होने से गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोग राहत महसूस करेंगे लेकिन सरकार को सभी औषधियाँ सस्ती एवं करमुक्त करने पर बिचार करना चाहिए । कुल मिलाकर मोदी सरकार द्वारा पेश बजट बुनियादी ढ
गुना l स्टेशन पर प्लेटफार्म 2 पर आये दिन लिफ्ट खराब बनी रहती है,
गुना l स्टेशन पर प्लेटफार्म 2 पर आये दिन लिफ्ट खराब बनी रहती है, गुना स्टेशन रोड पर मुख्य प्रवेश द्वार न खुलने से वैकल्पिक जजर्र रोड से यात्रियो को चक्कर लगाकर कर जाना पडती है, यात्रियो की ये परेशानी को देखकर सुनील आचार्य ने रेल महाप्रबंधक जबलपुर को पत्र लिख मेल किया आचार्य ने पत्र मे लिखा है कि वर्तमान समय कुंभ मेले की भीड चल रही है जहां प्रत्येकदिन हजारो की संख्या मे दिन रात श्रद्धालुओ का सीनियर सिटीजन, विकलांग, वृद्ध जनो का आना जाना हो रहा है भारी भरकम लगेज के साथ इन सभी वर्ग के यात्रियो को प्लेटफार्म 2,3,1, से आने जाने के लिए लाखो रुपये खर्च करके रेल प्रशासन ने लिफ्ट लगवाई परंतु उक्त लिफ्ट
म्याना थाना पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिये प्रेरित करने के एक प्रकरण में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया
गुना पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कुमार सिंहा के दिशा निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न अपराधों एवं वारंटों में फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप में कार्यवाहियां की जा रहीं हैं। इसी क्रम में एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में जिले के म्याना थाने की ऊमरी चौकी पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिये प्रेरित किये जाने के एक प्रकरण में न्यायालयीन कार्यवाही से लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी हीरालाल बंजारा निवासी ग्राम चक देवपुर थाना म्याना के विरूद्ध वर्ष 2020 में जिले के ग्याना थाने पर अप.क्र. 02/20 थारा 30
केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का गुना जिले के भ्रमण कार्यक्रम
केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का गुना जिले के भ्रमण कार्यक्रम गुना 09 जनवरी 2025 केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दिनांक 10 जनवरी एवं 11 जनवरी को गुना जिले के भ्रमण पर रहेगें। जारी कार्यक्रम अनुसार केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया दिनांक 10 जनवरी को अशोकनगर से प्रस्थान कर शाम 5:30 बजे गुना आगमन पश्चात स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होगें तथा रात्रि विश्राम गुना में करेगें। दिनांक 11 जनवरी 2025 को केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया प्रात: 11:00 बजे ग्राम गेहूँखेड़ा गिर्द के लिये प्रस्थान करेगें तथा दोपहर 12:15 बजे गेहॅूंखेडा़ ग
News 99856
रुक्मणी विवाह बड़े ही धूमधाम से हुआ संपन्न रुक्मणी विवाह बड़े ही धूमधाम से हुआ संपन्न गुना । स्थानीय मानस भवन में अग्रवाल महिला महासभा के तत्वावधान में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के षष्टम दिवस की कथा के दौरान पूज्य गुरुदेव ने बताया कि आज बड़े ही हर्ष का विषय है एवं आप सभी सौभाग्यशाली हैं कि आप रुक्मणि विवाह में शामिल हुए । आज की कथा में रुक्मणी विवाह के शुभ अवसर पर प्रसिद्ध समाजसेवी, ब्यापार एवं उद्योग महासंघ के ज़िलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने भगवान श्री कृष्ण रुक्मणि जी का पूजन किया एवं श्री भागवत महापुराण की आरती की तथा पूज्य गुरुदेव अरविन्द जी महाराज से आशीर्वाद लिया। श्रीमद्भागवत कथा आरती मे
रुक्मणी विवाह बड़े ही धूमधाम से हुआ संपन्न
गुना । स्थानीय मानस भवन में अग्रवाल महिला महासभा के तत्वावधान में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के षष्टम दिवस की कथा के दौरान पूज्य गुरुदेव ने बताया कि आज बड़े ही हर्ष का विषय है एवं आप सभी सौभाग्यशाली हैं कि आप रुक्मणि विवाह में शामिल हुए । आज की कथा में रुक्मणी विवाह के शुभ अवसर पर प्रसिद्ध समाजसेवी, ब्यापार एवं उद्योग महासंघ के ज़िलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने भगवान श्री कृष्ण रुक्मणि जी का पूजन किया एवं श्री भागवत महापुराण की आरती की तथा पूज्य गुरुदेव अरविन्द जी महाराज से आशीर्वाद लिया। श्रीमद्भागवत कथा आरती में अग्रवाल ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष भगवान दास गर्ग, मानस भवन समिति के सचिव सुनील अग्रवाल ए
सुरक्षा व्यवस्था और सुविधाओं की दृष्टि से कलेक्टर ने किया मंदिर परिसर का निरीक्षण
पार्किंग एवं ट्रैफिक व्यवस्था करने के साथ सीसीटीवी से की जाए मॉनिटरिंग – कलेक्टर गुना 31 दिसम्बर 2024 नववर्ष के पहले दिन गुना के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हनुमान टेकरी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैंl श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था और सुविधाओं की दृष्टि से कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री संजीव सिंहा ने आज मंदिर परिसर का निरीक्षण कियाl इस दौरान उन्होंने पार्किंग व्यवस्था और दर्शन के लिए बनाए गए विशेष मार्ग को मौके पर जाकर देखाl इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर के सदस्यों सहित जिले के अधिकारियों के साथ बैठक लीl जिसमें उन्होंने सुरक्षा, पार्किंग एवं ट्रैफिक व्यवस
गुना पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कुमार सिंहा द्वारा जन सुनवाई कर आवेदकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के दिये निर्देश
पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कुमार सिंहा द्वारा प्रति मंगलवार के भांति आज दिनांक 31 दिसंबर 2024 मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम स्थित मीटिंग हॉल में जन सुनवाई की गई, इस दौरान जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से अपनी समस्याओं/शिकायतों के आवेदन लेकर आये आवेदकों को पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कुमार सिंहा एवं जन सुनवाई में मौजूद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर, सीएसपी गुना श्री भरत नोटिया, एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना, एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमति दीपा डोडवे व एसडीओपी धरनावदा श्री युवराज सिंह चौहान आदि अधिकारियों द्वारा उन्हें समक्ष में गंभीरता से सुना और समझा गया एवं जिनकी शिकायतों, समस्याओं के आवेदनों पर
केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया एवं प्रभारी मंत्री श्री राजपूत द्वारा चिकित्सा सुविधा के लिए जिले को दी गई कई सौगातें
केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया एवं प्रभारी मंत्री श्री राजपूत द्वारा चिकित्सा सुविधा के लिए जिले को दी गई कई सौगातें केन्द्रीय मंत्री एवं प्रभारी मंत्री द्वारा डी०ई०आई०सी० भवन, मेटरनिटी विंग एवं आईपीएचएल लैब का किया गया उद्घाटन मदर चाइल्ड हैल्थ भवन रूपये 16.90 करोड़ लागत का किया गया भूमिपूजन गुना 01 दिसम्बर 2024 केन्द्रीय मंत्री संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग एवं गुना जिले के प्रभारी मंत्री श्री गोविंद राजपूत द्वारा डी०ई०आई०सी० भवन, मेटरनिटी विंग एवं आईपीएचएल लैब का उद्घाटन एवं
गुना जिले में सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए भर्ती कैंप किये जा रहे हैं आयोजित
गुना जिले में सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए भर्ती कैंप किये जा रहे हैं आयोजित दिनांक 18 नवम्बर को गुना में आयोजित कैंप में 205 आवेदकों का पंजीयन एवं 40 युवाओं को दिया गया ऑफर लेटर आगामी 22 नवम्बर तक जनपद स्तर पर होगा भर्ती कैंप का आयोजन गुना 18 नवम्बर 2024 मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में जिला रोजगार कार्यालय गुना एवं ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज (इंडिया) परसवार, अनूपपुर (म.प्र.) द्वारा ग्रामीण व शहरी शिक्षित युवाओं को सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती कैंप का आयोजन 18 नवम
विद्यालयस्तरीय गीता ओलंपियाड 2024 संपन्न
गुना 12/11/24 विद्यालयस्तरीय गीता ओलंपियाड 2024 संपन्न विश्वगीताप्रतिष्ठानम् उज्जयिनी द्वारा गीता ओलंपियाड परीक्षा सोमवार 11 नवंबर 2024 को संपन्न हुई इस क्रम में विगत वर्ष की भाँति गुना जिले के जागरुक विद्यालयों और संस्थानों के कर्मठ शिक्षकों तथा गीतानुरागी जनों के सहयोग से विद्यालय स्तर पर संपन्न हुई। श्रीमद् भगवद्गीता भगवान श्री कृष्ण के मुख से निकली हुई वाणी है प्रतिदिन मानव को इसका स्वाध्याय करना चाहिए। गीता जी के श्लोक सरल एवं सुबोध हैं। किशोरों और युवाओं सहित प्रत्येक को गीता ज्ञान के प्रति जिज्ञासा होना चाहिए गीता का स्वाध्याय अर्थात मन लगाकर पढ़ने तथा सुनने और मनन करने से भय, शोक,
गुना में महिला सुरक्षा की परिचायक बनी डायल-100थाना चाचौड़ा क्षेत्र में प्रसूता महिला को डायल-100 ने पहुँचाया अस्पताल
गुना में महिला सुरक्षा की परिचायक बनी डायल-100 थाना चाचौड़ा क्षेत्र में प्रसूता महिला को डायल-100 ने पहुँचाया अस्पताल गुना के थाना चाचौड़ा क्षेत्र के झुकरा गाँव में एक महिला को असहनीय प्रसव पीड़ा हो रही है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 02-10-2024 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल चाचौड़ा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक धर्मेंद्र चौहान एवं पायलेट गोविंद मीणा ने मौके पर पहुँचकर बताया कि 22 वर्षीय महिला भरोसी बाई पति पहलवान भील को असहनीय प्रसव पीड़ा हो रही थी, अस्पताल पह
गुना विधायक द्वारा प्रसूति प्रतीक्षालय एवं वृद्धजनों हेतु वॉर्ड का किया गया उद्घाटन
गुना विधायक द्वारा प्रसूति प्रतीक्षालय एवं वृद्धजनों हेतु वॉर्ड का किया गया उद्घाटन गुना 02 अक्टूबर 2024 गांधी जयंती के उपलक्ष्य में जिला चिकित्सालय गुना में मैटरनिटी विंग में उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने हेतु प्रसूति प्रतीक्षालय एवं वृद्धजनों हेतु वॉर्ड का उद्घाटन विधायक श्री पन्नालाल शाक्य द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर, सिविल सर्जन डॉ. आर. एस. भाटी, आर.एम.ओ डॉ आनन्द दास शर्मा एवं डॉ सूरज सिंह- सहायक प्रबंधक (अस्पताल प्रशासन), डॉ आभा शर्मा (गायनोकोलोजिस्ट) एवं मेटरनिटी विंग का स्टाफ उ
गुना के थाना म्याना क्षेत्र में रात्रि के समय मोटर साइकिल के मवेशी से टकरा जाने से घायल हुए
गुना के थाना म्याना क्षेत्र में रात्रि के समय मोटर साइकिल के मवेशी से टकरा जाने से घायल हुए पिता पुत्र को डायल-100 जवानों ने उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाया जिला गुना के थाना म्याना क्षेत्र अंतर्गत छोटी बगोनिया गाँव के पास मोटर साइकिल के मवेशी से टकरा जाने से दो व्यक्ति घायल हो गये हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 04-09-2024 को रात्रि 07:29 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल म्याना थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक शुभम शर्मा पायलेट धर्मेन्द्र राजपूत ने घटना स्थल पर प
राम जी के राजतिलक के साथ रामराज की स्थापना हुई गुना -
राम जी के राजतिलक के साथ रामराज की स्थापना हुई गुना - गुना के मानस भवन समिति के तत्वाधान में चल रही श्री रामलीला मंडल के संस्थापक स्वामी श्री तीर्थ राम पचौरी के निर्देशन में श्री बृज बल्लभ लीला संस्थान वृंदावन धाम के कलाकारों द्वारा बहुत ही सुंदर मनमोहक श्री रामलीला का मंजन किया जा रहा है भगवान राम की आज्ञा से वानर सेना ने लंका पर चढ़ाई कर दी तब रावण ने अपने पुत्र मेघनाद को अपनी सेना के साथ वानर सेना पर आक्रमण करने का आदेश दिया मेघनाद वानरों को मारते हुये आगे बढ़ रहा था तब राम से आज्ञा लेकर लक्ष्मण युद्ध करने पहुंचे लक्ष्मण और मेघनाद का भीषण युद्ध हुआ जब मेघनाद के सारे अस्त्र असफल हो गए तो उसने
गुना के अति. क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी व मुख्य नगर पालिका अधिकारी निलंबित
ग्वालियर 28 दिसम्बर 2023/ बीती रात गुना जिले में बस एवं डम्पर के बीच टक्कर से हुई दु:खद दुर्घटना को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस परिपालन में ग्वालियर संभाग आयुक्त श्री दीपक सिंह ने गुना जिले के अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री रवि बरेलिया और गुना के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री वी डी कतरौलिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। ज्ञात हो बुधवार 27 दिसम्बर की रात्रि गुना जिले में दुहाई के समीप बस एवं डम्पर के बीच टक्कर से हुई दु:खद दुर्घटना में 13 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई और 17 व्यक्ति घायल हुए
म्याना में स्कूली नन्ने- मुन्ने बच्चो ने खेली होली, गुलाल लगाकर दी एक दूसरे को शुभकामनाएं
मोहन शर्मा रिपोर्टर म्याना में आज श्री जगदंबिका पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल मैं छोटे-छोटे बच्चों एवं समस्त स्टाफ ने छात्राओं के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन रखा गया जिसमें सभी बच्चों ने एक दूसरे को गुलाल का तिलक लगाकर शुभकामनाएं प्रेषित की एवं विधलाय के शिक्षक/शिक्षिकाओं ने भी बच्चो को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी विद्यालय के प्राचार्य राजीव भार्गव ने बताया कि ऐसे छोटे-छोटे कार्यक्रमों से बच्चों में एकता का संदेश जाता है साथी वे प्रसन्न मुद्रा में आनंदित होकर उत्सव को मनाते हैं उन्होंने सभी बच्चों के साथ-साथ सभी को होली की शुभकामनाएं और बधाई दी