मनोरंजन
01मनोरंजन • 13/12/2025
गुर्जर महोत्सव मेले में ऐतिहासिक उत्साह, संस्कृति-संस्कार-स्वाभिमान का विराट प्रदर्शन
धर्मेंद्र सिंह गुर्जर की रिपोर्ट दिल्ली के फरीदाबाद के सूरजकुंड में गुर्जर समाज की गौरवशाली परंपराओं, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकजुटता का अद्वितीय उदाहरण बनकर गुर्जर महोत्सव मेला पूरे वैभव और उल्लास के साथ आयोजित किया गया है। यह तीन दिवसीय भव्य आयोजन 12 दिसंबर से 14 दिसंबर तक चल रहा है, जिसने क्षेत्र को गुर्जर संस्कृति के रंगों से सराबोर कर दिया है।महोत्सव स्थल पर गुर्जर समाज की लोक कला, ऐतिहासिक परंपराएं, रीति-रिवाज और सांस्कृतिक पहचान को अत्यंत आकर्षक और जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया है। समाज के सभी गोत्रों की भव्य चौपालें सजाई गई हैं, जहाँ सामाजिक संवाद, परंपरागत विचार-विमर्श