हरदा
01आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ ‘‘विद्यारम्भ समारोह’’
*आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ ‘‘विद्यारम्भ समारोह’’ * *बच्चों को वितरित किये विद्यारम्भ प्रमाण-पत्र* हरदा महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा में सहज रूप से स्थानांतरित करने एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों में प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को “विद्यारंभ समारोह” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरदा जिले के सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में यह समारोह उत्साहपूर्वक एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को “विद्यारंभ प्रमाण पत्र” प्रदान कर उनके शैक्षणिक जीवन की औपचारि
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया दस्तक अभियान का शुभारंभ
श्री राम कुशवाह की रिपोर्ट हरदा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच. पी. सिंह ने मुख्यमंत्री संजीवनी पॉली क्लिनिक हरदा में बच्चो को विटामिन ए की दवा पिलाकर 17 फरवरी से 19 मार्च 2026 तक संचालित दस्तक अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया। उन्होने बताया कि जिले में 9 माह से 5 वर्ष तक के लगभग सभी 59434 बच्चों को विटामिन ए को खुराक प्रोटोकॉल अनुसार पिलाई जाएगी। साथ ही दस्तक अभियान के प्रथम चरण में चिन्हित एनीमिक बच्चों का फालो अप भी किया जावेगा। जिले के प्रत्येक ग्राम में नियमित टीकाकरण के दौरान ए.एन.एम द्वारा 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को आयु अनुरूप विटामिन ए घोल की खुराक पिलाई जावेग
मुर्ती को क्षती पहुंचाने पर थाने में की गई रिपोर्ट
मुर्ती को क्षती पहुंचाने पर थाने में की गई रिपोर्ट थाना रहटगांव के ग्राम बड़झिरी में एक व्यक्ति के द्वारा पवित्र ओटले पर मूर्तियों को क्षती पहुंचाई गई जैसे ही इसकी सूचना बजरंग दल टीम रहटगांव को लगी उसके बाद तुरन्त घटना स्थल पर पहुंचे और FIR कराई । थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह भदोरिया द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया और आरोपी को जेल भेज दिया गया है। हरदा से श्रीराम कुशवाह की रिपोर्ट
आदिवासी नेता राहुल शाह पार्षद ने मनाई धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि
आदिवासी नेता राहुल शाह पार्षद ने मनाई धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि जल, जंगल और जमीन को लेकर आदिवासियों का संघर्ष सदियों पुराना है और आज भी चला आ रहा है। ऐसे ही एक विद्रोह के जनक की आज पुण्यतिथि है। आदिवासियों के भगवान बिरसा मुंडा का आज ही के दिन साल 1900 में रांची की जेल में निधन हो गया था। बिरसा मुंडा की उम्र भले ही छोटी थी, लेकिन कम उम्र में ही वे आदिवासियों के भगवान बन गए थे। 1895 में बिरसा ने अंग्रेजों द्वारा लागू की गई जमींदारी और राजस्व व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई छेड़ी। बिरसा ने सूदखोर महाजनों के खिलाफ भी बगावत की। ये महाजन कर्ज के बदले आदिवासियों की जमीन पर कब्जा कर लेते थे। ब
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री जैन ने किया पौधारोपण हरदा
5 जून 2025, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्थानीय पुलिस लाइन परिसर में कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के साथ पौधारोपण किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री जैन ने आम का पौधा लगाया। कार्यक्रम में वन मंडल अधिकारी अनिल चोपड़ा, जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती सविता झानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरडी प्रजापति, उप वन मंडल अधिकारी संजय जैन एवं ओमप्रकाश विडारे, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती अर्चना शर्मा रक्षित निरीक्षक श्रीमती रजनी गुर्जर सहित अन्य अधिकारियों ने भी पौधे लगाए। हरदा से श्रीराम कुशवाह की रिपोर्ट
माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदे मातरम्’’ गायन से हुई
हरदा प्रत्येक माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत शासकीय कार्यालयों में राष्ट्रगीत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन के साथ होती है। इसी क्रम में सोमवार सुबह कलेक्टर सिद्धार्थ जैन की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित कार्यालयों के अधिकारी कर्मचारियों ने राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान का गायन किया गया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर संजीव कुमार नागू सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद थे। हरदा से श्रीराम कुशवाह की रिपोर्ट
राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया गया
राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया गया हरदा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दिनॉक 16 मई 2025 को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच. पी. सिह द्वारा डेंगू नियंत्रण संबंधी शपथ दिलाई गई एवं आमजन समुदाय से पानी की टंकियों, कूलरो आदि में जमा पानी में मच्छर के लार्वा देखने और हर तीन दिन में उनकी सफाई करने और पानी को ढककर रखने की अपील की गई। राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी शासकीय अस्पतालों में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। हरदा से श्रीराम कुशवाह की रिपोर्ट
16 मई को "राष्ट्रीय डेंगू दिवस" मनाया जाएगा
हरदा हर साल की तरह इस वर्ष भी 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस के रूप में मनाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने बताया कि डेंगू नियंत्रण के लिए संचालित गतिविधियों के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि डेंगू की रोकथाम के लिए अपने घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के आस-पास पानी जमा ना होने देवें, पानी की टंकियों, कूलर ,मटकों आदि में तीन दिवस से अधिक पानी ना जमा होने दें। मच्छरों से बचाव के लिए नीम की पत्तियों का धुॅंआ करें । बुखार आने पर तत्काल चिकित्सक की सलाह से उपचार लें। हरदा से श्रीरा
भारतीय जनता पार्टी सिराली में कर रही है करोड़ों के काम
पार्षद राहुल शाह नगर भ्रमण पर निकले पार्षद राहुल शाह नगर परिषद सिराली में चल रहा विकास कार्य कि किया निरीक्षण , पुराना बस स्टैंड में चल रहा है नाले निर्माण कार्य का निरीक्षण तथा ठेकेदार को बुलाकर गुणवत्तायुक्त कार्य करने की समझाइए दी गई। समय-समय पर पानी तराई करने को कहा गया इंजीनियर को तत्काल फोन लगाकर बुलाया गया,कार्य चल रहा है उसकी जानकारी ली इंजीनियर ने बताया कि जो टेंडर लगा हुआ है उसी के हिसाब से कार्य हो रहा है जिसकी लागत 13 लाख रुपए है। साथ में ही स्वच्छता भारत मिशन शहर के अंतर्गत सार्वजनिक शौचालय का भी निर्माण प्रारंभ होना है जो की एक महत्वपूर्ण कदम है इस शौचालय के निर्माण से शहर में
शासकीय स्कूल में गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया
शासकीय स्कूल में गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया शासकीय कन्या हाई स्कूल रहटगांव में गुरु पूर्णिमा पर्व दिवस मनाया गया जिसमें ग्राम के कथा वाचक आदरणीय गुरु महाराज पं. नीरज जी पंडित महाराज पधारे प्रभारी प्राचार्य सिद्धार्थ जोशी , गणमान्य नागरिक और स्कूल स्टाँफ तथा छात्राओ की उपस्थिति मे पूज्य पंडित जी द्वारा मंत्रोचार के साथ माँ सरस्वती माता का पूजन अर्चन किया गया तथा बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाया और गुरु की महत्ता पर प्रकाश डालते हुऐ बताया कि जीवन की सफलतम शुरुआत गुरु से ही होती है जिसके जीवन मे गुरु नही होता उसका जीवन शुरू ही नही होता , विश्व को जानने वाले गोविन्द को भी विश्व विद्यालय की जरुरत पढ
भारतीय किसान संघ द्वारा किया गया रक्तदान
भारतीय किसान संघ द्वारा किया गया रक्तदान भारतीय किसान संघ जिला हरदा द्वारा दिनांक 4/7/2024 से अनिश्चित कालीन धरना आंदोलन 24 घंटे वाला धरना आंदोलन निरंतर चालू है।उसी कड़ी में सिराली तहसील द्वारा आज धरना आंदोलन पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई गई। जिससे संगठन द्वारा आज रक्तदान महादान शिविर का रचानात्मक आयोजन किया गया ।जिसमें 32 यूनीट रक्तदान किया गया एवं उसी कड़ी में सभी समाजीक संगठनों के जिला अध्यक्ष के द्वारा किसानों की ज मांग को जायज ठहराते हुए अपना अपना समर्थन दिया गया है ,उसी कड़ी में हमारे कुशवाह समाज के जिला उपाध्यक्ष भागवत सिंह कुशवाह द्वारा किसानों के धरना स्थल पर पहुंच कर कुशवाह समाज की ओर
भारतीय किसान संघ द्वारा किया गया रक्तदान
भारतीय किसान संघ द्वारा किया गया रक्तदान भारतीय किसान संघ जिला हरदा द्वारा दिनांक 4/7/2024 से अनिश्चित कालीन धरना आंदोलन 24 घंटे वाला धरना आंदोलन निरंतर चालू है।उसी कड़ी में सिराली तहसील द्वारा आज धरना आंदोलन पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई गई। जिससे संगठन द्वारा आज रक्तदान महादान शिविर का रचानात्मक आयोजन किया गया ।जिसमें 32 यूनीट रक्तदान किया गया एवं उसी कड़ी में सभी समाजीक संगठनों के जिला अध्यक्ष के द्वारा किसानों की ज मांग को जायज ठहराते हुए अपना अपना समर्थन दिया गया है ,उसी कड़ी में हमारे कुशवाह समाज के जिला उपाध्यक्ष भागवत सिंह कुशवाह द्वारा किसानों के धरना स्थल पर पहुंच कर कुशवाह समाज की ओर
दिनेश काका शारदेय शासकीय कार्य से हुए सेवानिवृत
दिनेश काका शारदेय शासकीय कार्य से हुए सेवानिवृत दिनेश काका शारदे के नाम से प्रसिद्ध जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में कार्यरत आज सेवानिवृत हुए ।जानकारी देते बता दे की काका सन 1983 में सर्वप्रथम सिवनी मालवा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में नौकरी की जॉइनिंग दी थी। इसके पश्चात टिमरनी, सिराली, हंडिया और भी अन्य बैंकों में यह अपनी सेवा दे चुके हैं तथा सन 1989 से जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रहटगांव में रहते हुए आज सेवानिवृत हुए। जिनका आज जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अधिकारी कर्मचारीयो द्वारा एक समारोह रखकर विदाई दी गई। काका का कार्यकाल सराहनी रहा। हरदा से श्रीराम कुशवाह की रिपोर्ट
डेंगू दिवस पर आशा कार्यकर्ताओं को दिलाई शपथ
डेंगू दिवस पर आशा कार्यकर्ताओं को दिलाई शपथ हरदा 16 मई 2024 जन समुदाय में डेंगू के प्रति जागरूकता के प्रचार प्रसार के लिये राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर गुरूवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय डेंगू दिवस का आयोजन किया गया। इस दिवस पर आशा कार्यकर्ताओं को डेंगू के प्रति जनजागरूकता एवं बचाव के संबंध में कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने बताया कि डेंगू मच्छरों से उत्पन्न होने वाली एक वेक्टर जनित बीमारी है। हर साल हजारों लोगों को यह बीमारी अपना शिकार बनाती है। उन्होने कहा कि आम जन के सह
लोकसभा निर्वाचन के लिये 71.43 प्रतिशत हुआ मतदान
लोकसभा निर्वाचन के लिये 71.43 प्रतिशत हुआ मतदान हरदा लोकसभा निर्वाचन के लिये मंगलवार को हरदा जिले में 71.43 प्रतिशत मतदान हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार टिमरनी विधानसभा क्षेत्र में 74.63 प्रतिशत तथा हरदा विधानसभा क्षेत्र में 68.86 प्रतिशत मतदान हुआ। इस दौरान टिमरनी विधानसभा क्षेत्र में 77.39 प्रतिशत पुरूष तथा 71.69 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इसी प्रकार हरदा विधानसभा क्षेत्र में 72.55 प्रतिशत पुरूष तथा 64.94 प्रतिशत महिला तथा 85.71 प्रतिशत अन्य मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल 430450 मतदाताओं में से 307454 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया हरदा
हरदा, बैतूल और खंडवा जिलों के कलेक्टर्स और पुलिस अधीक्षकों ने पोखरनी चेक पोस्ट का किया निरीक्षण हरदा
हरदा, बैतूल और खंडवा जिलों के कलेक्टर्स और पुलिस अधीक्षकों ने पोखरनी चेक पोस्ट का किया निरीक्षण हरदा लोकसभा निर्वाचन के लिए हरदा जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में चेक पोस्ट बनाकर वहां पर कुल 6 स्थैतिक निगरानी दल तैनात किए गए हैं। इन चेक पोस्ट पर अन्य जिलों से हरदा जिले में आने व जाने वाले वाहनों की लगातार चेकिंग की जाती है। तथा चेकिंग के दौरान पाई जाने वाली संदिग्ध सामग्री व संदिग्ध नगद राशि जप्त करने की कार्यवाही की जाती है। शनिवार को हरदा- बैतूल- हरसूद संसदीय क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने कलेक्टर हरदा आदित्य सिंह तथा कलेक्टर खंडवा अनूप कुमार सिंह के साथ खिरकिया तहसील
दिव्यांग मतदाताओं व गर्भवती महिलाओं को भी करेंगे मतदान के लिये प्रेरित
दिव्यांग मतदाताओं व गर्भवती महिलाओं को भी करेंगे मतदान के लिये प्रेरित हरदा लोकसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए जिले में मतदाता जागरूकता लगातार आयोजित कीए जा रहे है। जिला पंचायत के सीईओ एवं स्वीप के नोडल अधिकारी रोहित सिसोनिया ने बताया कि इस सप्ताह की मतदाता जागरूकता गतिविधियां तय कर ली गई है। इनमें प्रत्येक बूथ पर बीएलओ के माध्यम से घर-घर जाकर दिव्यांग मतदाताओं की पहचान की जाएगी और उनका सूचीकरण कर उन्हें मतदान के लिये प्रेरित किया जाएगा। कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केन्द्रों के बीएलओ के साथ-साथ एनसीसी, एनएसएस के विद्यार्थियों, स्वसहायता समूहों की महिलाओं और स्वयं सेवी संगठनों के प्रतिनिधि
जिला स्तरीय "स्वीप" समिति की बैठक में जिला पंजिला, विकासखंड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंचायत के सीईओ सिसोनिया ने दिए निर्देश
हरदा लोकसभा निर्वाचन के लिए आगामी 26 अप्रैल को जिले में मतदान संपन्न होगा। इससे पूर्व जिले की सभी ग्राम पंचायतों एवं शहरी क्षेत्र में मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएं। मतदाता जागरूकता गतिविधियों के लिए जिला विकासखंड और ग्राम पंचायत स्तर पर अलग-अलग कार्य योजना बनाकर प्रतिदिन कार्यक्रम आयोजित किए जाएं । यह निर्देश जिला पंचायत के सीईओ तथा स्वीप के नोडल अधिकारी रोहित सिसोनिया ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित जिला स्तरीय स्वीप समिति की बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान जिन क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत कम रहा था, वहां मतदाता जागरूकता गतिविधिय
खुलेआम बेची जा रही है देसी विदेशी शराब
सिराली सिराली तहसील से लगे हुए क्षेत्र में जगह-जगह देसी विदेशी शराब बेची जा रही है। उच्च अधिकारियों को इस विषय में बार-बार बताने पर भी कार्रवाई नहीं की जा रही है । सिर्फ़ दिखावे के लिए एक दो ढाबे पर से 8- 10 पाव का केस बना देते हैं जबकि ठेकेदार द्वारा ठेके से ही या तो ढाबा मालिक स्वयं थोक में दारू ले जाते हैं या ठेकेदार के कर्मचारी अपने निजी वाहन से गांव-गांव शराब पहुंचते हैं ।जबकि ठेकेदार स्वयं अपने वाहन से वनांचल क्षेत्र में प्रतिदिन देसी विदेशी शराब पहुंचते हैं। वही सोचने वाली बात है यदि ढाबे पर से पेटी की पेटी शराब पकड़ी जाती है तो उच्च अधिकारी यह जांच नहीं करते कि यह कहां से लेकर आए हैं।
एस डी ओपी द्वारा फटाका व्यापारियों की लि बैठक
एस डी ओपी द्वारा फटाका व्यापारियों की लि बैठक गत दिवस हरदा में हुए भीषण फटाका विस्फोट के कारण आज थाना रहटगांव में आज दिनांक एसडीओपी महोदय टिमरनी एवं थाना प्रभारी रहटगांव द्वारा लाइसेंसधारक पटाखा विक्रेताओं की बैठक आयोजित की गई जिसमें पटाखा विक्रेताओं को पटाखा भंडारण के संबंध में आवश्यक निर्देश , भंडारण स्थल में अग्निशमन यंत्र, पानी के स्त्रोत आदि सुनिश्चित करना, लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन न करने संबंधी निर्देश दिए गए। पटाखा विक्रेताओं द्वारा बैठक में बताया कि वर्तमान में किसी के भी द्वारा पटाखा का भंडारण नहीं किया जा रहा है जिसका भौतिक निरीक्षण पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा किया जाएगा
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव ने थाना प्रभारी को दी चेतावनी
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव ने थाना प्रभारी को दी चेतावनी पिछले दिनों थाना क्षेत्र रहटगांव में खेतों से मोटर पंप केबल वायर एवं रस्सी जिस पर मोटर लटकी हुई रहती है की चोरी की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है ।पिछले 1 महीने के अंदर सिर्फ सिरकमबा गांव में लगभग 30 मोटरों की केवल बायरऔर मोटर चोरी गई है।साथ ही आसपास के गांवों से भी गांडामोड़, नांदवा, सोडलपुर फुलडी , नजरपुरा, कालपी,दुधकचछ आदि गांव से दिन प्रतिदिन चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है इससे किसानों के बीच आक्रोश की स्थिति को देखते हुए भारतीय किसान संघ ने आज थाने में एक ज्ञापन दिया जिसमें 8 दिनों के अंदर कार्रवाई करने के लिए थाना प्रभारी
हरदा फटाका फैक्ट्री में लगी आग
जानकारी देते बता दे की हरदा जिले के बैरागढ़ में अचानक धमाके होना शुरू हो गया आसपास के लोग घबरा गए तब जाकर पता लगा कि राजेश फायर वर्क जो हरदा निवासी राजेश अग्रवाल के नाम पर फटाका फैक्ट्री संचालित कर रहे थे ।उसमें आग लग गई है सैकड़ो मजदूर उसमें काम करते हैं वहीं शहरी क्षेत्र भी लगा हुआ है। धमाका इतना तेज था कि 30 से 40 किलोमीटर दूर तक कंपन महसूस किया गया। हरदा जिले की यह सबसे बड़ी घटना मानी जा रही है। पुलिस प्रशासन एवं डॉक्टर की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है।
कलेक्टर श्री गर्ग ने ईवीएम और वीवीपेट की एफ.एल.सी. की प्रक्रिया देखी
कलेक्टर श्री गर्ग ने ईवीएम और वीवीपेट की एफ.एल.सी. की प्रक्रिया देखी हरदा आगामी लोकसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए इन दिनों जिला निर्वाचन कार्यालय के वेयर हाउस में ई वी एम और वीवीपेट मशीन की फर्स्ट लेवल चेकिंग की जा रही है। यह कार्य गत 29 जनवरी को प्रारम्भ हुआ था, जो लगातार जारी है। सोमवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग ने वेयर हाउस पहुँच कर एफ.एल.सी. का कार्य देखा और इस कार्य को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस दौरान अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा सहित निर्वाचन से जुड़े अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। हरदा से श्रीराम कुशवाह रहटगांव
*खनिज के अवैध उत्खनन व भण्डारण की जांच की
*खनिज के अवैध उत्खनन व भण्डारण की जांच की* हरदा 29 जनवरी 2024/ कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग के निर्देशन मे जिले मे खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवम अवैध भंडारण की रोकथाम हेतु लगातार कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में रविवार रात्रि को पुलिस, राजस्व एवम खनिज विभाग द्वारा ग्राम छिपानेर मे अवैध उत्खनन, भंडारण एवम परिवहन की जांच की गई। इस दौरान एसडीएम टिमरनी आशीष खरे व जिला खनिज अधिकारी श आर.पी. कमलेश भी मौजूद थे। ग्राम छिपानेर के रेत खदान मे लगभग 10 ट्राली रेत का अवैध भंडारण पाया गया जिसे जे सी बी के माध्यम से नर्मदा नदी मे प्रवाहित किया गया। साथ ही चिचोट कुटी रोड पर अवैध रूप से भंडारण किए गए लगभग 100 ट्
बडझीरी मैं अनुभूति कैंप का हुआ आयोजन
ध्य प्रदेश शासन वन विभाग वन परिक्षेत्र मगरधा सामान्य वनमंडल हरदा सामान्य द्वारा वनग्राम बड़झिरी में अशासकीय स्कूल हेतु अनुभूति कैंप का आयोजन किया गया जिसमें रेड फ्लावर हायर सेकेंडरी स्कूल नकवाड़ा के लगभग 150 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने हिस्सा लिया, विद्यार्थियों ने वन विभाग के अधिकारियों एवं अनुभूति प्रेरकों के सानिध्य में वन भ्रमण करते हुए पक्षी दर्शन, नेचर ट्रेल पर प्रकृति की व्याख्या जैसे कार्यक्रम के माध्यम से अनेक प्रकार के पेड़ पौधों, जड़ी बूटियों, पक्षियों एवं वन्य प्राणियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। वन परिक्षेत्र मगरधा से यात्रा के दौरान भोमका बाबा के पास काली माचक नदी के किनार
सिराली बनता जा रहा है अवैध शराब का अड्डा
हरदा हरदा जिले की सिराली तहसील अब दिन पर दिन शराबियों का अड्डा बनता नजर आ रहा है ।शासन प्रशासन ईस और बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे जबकि उन्हें बार-बार अवगत कराया जा रहा है । शराब ठेकेदार द्वारा बड़े ही निर्भीकता के साथ गांव-गांव ग्रामीण क्षेत्र में अबएध तरीके से देशी एवं विदेशी शराब पहुंचाई जा रही हैं। जिससे हमेशा कहीं ना कहीं लड़ाई झगड़ा और अन्य अवैध कार्य भी इन शराब पीने वाले के द्वारा किया जा रहा है। सिराली क्षेत्र के लगे हुए वनांचल में भी ठेकेदार के अपने कर्मचारियों के द्वारा अपने ही वाहन से शराब पहुंचाई जाती है। शान द्वारा कभी छोटा-मोटा कैसे बनाकर उच्च अधिकारियों को गुमराह किया जाता है
वैश्य समाज के वार्षिक कैलेंडर का हुआ विमोचन
वैश्य समाज के वार्षिक कैलेंडर का हुआ विमोचन टिमरनी नगर मे वैश्य समाज की बैठक हुई जिसमे संग़ठन के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया गया एवं नए सदस्यों को जोड़ने एवं समाज मे एकजुट होकर समाज के लिए कार्य करने पर चर्चा की गई ।प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी प्रदेश संग़ठन के निर्देशानुसार हरदा जिले की सभी तहसीलों में वैश्य समाज की आज दिनांक को ही बैठके आयोजित की गई एवं वैश्य बंधुओ को वार्षिक कैलेंडर वितरित किये गए।इस दौरान संभागीय अध्यक्ष आलोक गोयल,संरक्षक द्वय सुनील मित्तल,अरविंद जैन,टिमरनी तहसील अध्यक्ष सन्दीप अग्रवाल,महामंत्री अंकुर अग्रवाल,विकेश गोयल,नीरज गर्ग सहित सामाजिक बन्धु रहे मौजूद। हरदा से श्रीर
खनिज अधिकारियों ने एक डंपर और एक ट्रैक्टर ट्राली जप्त किया
श्रीराम कुशवाह की रिपोर्ट खनिज अधिकारियों ने एक डंपर और एक ट्रैक्टर ट्राली जप्त किया हरदा कलेक्टर ऋषि गर्ग के मार्गदर्शन में जिले में खनिज के अवैध उत्खनन और अवैध परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में शनिवार को छिपानेर रोड पर गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए एक डंपर जप्त किया गया। इसके अलावा रविवार को रेत का अवैध परिवहन करने वाली ट्रैक्टर ट्राली को भी खनिज विभाग के अधिकारियों ने जप्त किया। जिला खनिज अधिकारी आर. पी. कमलेश ने बताया कि जब्त किए गए दोनों वाहन सिविल लाइन थाने में रखे गए हैं। इनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। हरदा से श्रीराम कुशवाहा की रिपोर्ट
हरदा से डॉ. दोगने व टिमरनी से अभिजीत शाह निर्वाचित
श्रीराम कुशवाह की रिपोर्ट हरदा से डॉ. दोगने व टिमरनी से अभिजीत शाह निर्वाचित हरदा 3 दिसम्बर 2023/ विधानसभा निर्वाचन के लिये मतगणना पॉलिटेक्निक कॉलेज में सम्पन्न हुई। मतगणना के बाद हरदा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अभ्यर्थी डॉ. आर.के. दोगने तथा टिमरनी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अभ्यर्थी अभिजीत शाह निर्वाचित घोषित किये गये। रिटर्निंग अधिकारी हरदा आशीष खरे ने विजेता अभ्यर्थी डॉ. दोगने को निर्वाचित होने संबंधी प्रमाण-पत्र प्रदान किया। इसी तरह टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी महेश बड़ोले ने विजेता अभ्यर्थी अभिजीत शाह को निर्वाचित होने संबंधी प्
विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली व शपथ का हुआ आयोजन हरदा
विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली व शपथ का हुआ आयोजन हरदा 1 दिसंबर 2023/ विश्व एड्स दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिले में जन जागरूकता रैली व शपथ का आयोजन किया गया। यह जागरूकता रैली शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए जिला अस्पताल में सम्पन्न हुई। रैली में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह, सिविल सर्जन डॉक्टर मनीष शर्मा, जिला एड्स अधिकारी डॉ. जे.के. चौरे, काउंसलर संजय ढाका सहित विभिन्न अधिकारी कर्मचारी व विद्यार्थीगण उपस्थित थे। जागरूकता रैली के पश्चात मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिंह ने एड्स के प्रति जागरूकता की शपथ दिलाई