विशाल भौरसे रिपोर्टर

18 अगस्त को दिलायी जायेगी सद्भावना दिवस की प्रतिज्ञा

-------------------------------------

प्रतिवर्ष 20 अगस्त को सद्भावना दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष 19 एवं 20 अगस्त को अवकाश होने से सद्भावना दिवस की प्रतिज्ञा गुरूवार 18 अगस्त को दिलाई जायेगी।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी शासकीय कार्यालयों में सुबह 11 बजे अधिकारी-कर्मचारियों को प्रतिज्ञा दिलाई जायेगी।