उत्तर प्रदेश के आगरा से बेहद शर्मनाक खबर आई है,

जहां एक सिपाही ने मानसिक रोगी युवक के साथ बेहद अमानवीय व्यवहार किया. इस सिपाही ने युवक के पैर पकड़कर उसे सड़क पर घसीटा और फिर उसे हाथ पैर बांधकर सड़क पर गिरा दिया. सिपाही का जब इससे भी मन नहीं भरा तो वो उसकी पीठ पर खड़ा हो गया.

इस दौरान किसी ने इस पूरी घटना की वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जिसके बाद पुलिस भी एक्शन में आई. आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया गया है.