लोकेशन - ग्वालियर

अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर बैठक 21 जून को

ग्वालियर 12 जून 2024/ अग्निवीर भर्ती रैली आगामी 2 से 8 अगस्त तक अटल बिहारी वाजपेयी दिव्यांग खेल प्रशिक्षण केन्द्र ग्वालियर में आयोजित होगी। इस भर्ती रैली की व्यवस्थाओं को अंजाम देने के सिलसिले में 21 जून को कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की अध्यक्षता में बैठक रखी गई है। इस दिन यह बैठक दोपहर एक बजे कलेक्ट्रेट के सभागार में होगी।