आज प्रातःकाल श्रीनाथ जी मुकुट मुखारबिंद मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की तथा संतजनों को भोजन प्रसादी अर्पित कर उनका स्नेहिल आशीर्वाद प्राप्त किया।

un

तत्पश्चात भरतपुर एवं डीग के विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर उनके प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Priyanka Mali state head Rajasthan

इसके उपरांत स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं एवं सुझावों को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र, संवेदनशील एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।