इरफान अंसारी रिपोर्टर

प्रयागराज। मध्य प्रदेश के कटनी जनपद के बरही थाना क्षेत्र के ओवरा गांव निवासी परमेश्वरदीन चतुर्वेदी अमेठी स्थित सीआरपीएफ में कार्यरत है। वह अवकाश लेकर 26/3/22 को मध्य प्रदेश कटनी जाने के लिए निकला। लेकिन वह अपने गांव नहीं पहुंचा तो परिवार के लोग उसकी खोजबीन करने लगे। लोगों कहना है कि जवान की 27/3/22 को लोकेशन कीडगंज थाना क्षेत्र तक मिली है। परिवार के लोगों ने गायब हुए जवान के सम्बन्ध में पुलिस को सूचना दे दिया है।