अमृतपाल की जानकारी देने वाले को पुलिस देगी इनाम, स्टेशन पर लगे पोस्टर
वारिस पंजाब का प्रमुख अमृतपाल सिंह करीब 26
दिनों से फरार है. पंजाब पुलिस लगातार उसकी तलाश में सर्च अभियान चला रही है, लेकिन अब तक उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है. अब अमृतपाल को पकड़ने के लिए पुलिस ने आम जनता से सहयोग मांगा है. बटाला रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने अमृतपाल के पोस्टर लगाए हैं. इन पोस्टरों पर लिखा है कि कई वांछित मामलों में पुलिस को अमृतपाल सिंह की तलाश है. अगर किसी को कोई जानकारी मिले तो
इसकी तुरन्त पुलिस को सूचना दी जाए. पुलिस की तरफ से कहा गया है कि अमृतपाल सिंह की सूचना देने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा और उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा.