आंगनबाड़ी में बच्चों को बांटा जा
रहा था इल्लियों वाला दलिया
मध्य प्रदेश के गुना में शहरी क्षेत्र की आंगनबाड़ी में बच्चों को इल्लियों वाला पोषण आहार बांटने पर हंगामा खड़ा हो गया. नदी मोहल्ला इलाके की आंगनबाड़ी में बच्चों को बांटे गए आहार में कीड़े पाए गए.
जब बच्चों को पोषण आहार बांटा जा रहा था तो एक महिला ने दलिया में इल्लियों को देख लिया. इसके बाद हंगामा खड़ा हो गया. महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने जांच के निर्देश दिए हैं. इस मामले में कांग्रेस ने कलेक्टर को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है.