बच्चों के लिए नई गाईड लाईन जारी

कोरोना वायरस से बचाव के लिए लगातार मास्क लगाने के कारण बॉडी पर साइड इफेक्ट्स पर चर्चाओं के बीच केंद्र सरकार ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं।

यह है नई गाइडलाइंस में मास्क प्रोटोकॉल

- 5 साल से छोटे बच्चों को मास्क पहनाने की जरूरत नहीं है।

- सरकार ने 6-11 साल के बच्चों को भी मास्क पहनना जरुरी नहीं बताया है, लेकिन अगर वे पहनना चाहते हैं तो अपने पेरेंट्स के सीधे निरीक्षण में पहन सकते है।

-12 साल से बड़ी उम्र के बच्चों को व्यस्कों की तरह ही मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए।