बड़वारा में मनाई गई कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ

बड़वारा में मनाई गई कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ बड़वारा।बड़वारा में शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस की अवसर पर शहीद परमानंद पटेल जी के स्मृति में विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह जी एवं तहसील पूर्व सैनिक अध्यक्ष संतोष कुमार दुबे जी के साथ अन्य पूर्व सैनिक तथा ग्रामीण जनों द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और पूर्व सैनिक संतोष दुबे जी के द्वारा कारगिल युद्ध में सेना की अद्वितीय साहस पराक्रम शौर्य तथा बलिदान की जानकारी देते हुए शहीदों को नमन किया तत्पश्चात बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह जी के द्वारा संबोधन में सेना की अतुलनीय साहस के बारे में बात करते हुए देश की सुरक्षा में सेना का अहम योगदान की चर्चा की । इस अवसर पर पूर्व सैनिक आनंद श्रीवास, संतलाल यादव, अवधेश पांडे, अच्छेलाल यादव, रंजीत सिंह ,राजेश सिंह के साथ ग्रामीण जन महेंद्र जायसवाल, सतीश दुबे, राजेश दुबे, हर्ष द्विवेदी, केतन गर्ग खेमचंद, अजय सोनी,वीरभद्र दुबे,डॉक्टर अनिल डॉ अनिल झामदानी बड़वारा तहसीलदार एवं पुलिस के जवानों सहित अन्य ग्रामीण लोग की उपस्थिति रही