बड़वारा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप

कटनी। बड़वारा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को तकनीकी साक्ष्यों की मदद से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, 14 अगस्त 2026 को नाबालिग पीड़िता ने महिला थाना, कटनी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि मनीष गिरी गोस्वामी, निवासी पौनिया, ने शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर उसका अपहरण किया और करीब एक वर्ष तक उसका शारीरिक शोषण किया।

मामले में थाना बड़वारा में धारा 137(2), 64(2)(m), 115(2), 351(3) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 5L/6 के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई थी। प्रकरण दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी बड़वारा उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय ने विशेष टीम गठित की। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी मनीष गोस्वामी को 24 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तारी में इनकी रही विशेष भूमिका

आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उनि सुयश पाण्डेय, उनि प्रदीप कुमार जाटव, प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र चढ़ार, प्रधान आरक्षक दीपक एक्का, आरक्षक दीपक सिंह एवं आरक्षक बृजलाल प्रजापति की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।