बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग को बमीठा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है. पिछले दिनों शालिग्राम गर्ग का एक वीडियो वायरल हुआ था. शालिग्राम पर मारपीट और हरिजन एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था.