बरगवां विद्यालय में बाउंड्रीवॉल निर्माण की मांग शुक्रवार, 19 दिसंबर को शासकीय माध्यमिक शाला बरगवां की शिक्षिकाओं ने नगर की महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी से भेंट कर विद्यालय परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से बाउंड्रीवॉल निर्माण कराए जाने की मांग की। शिक्षिकाओं ने महापौर को विद्यालय की समस्याओं से अवगत कराते हुए बताया कि बाउंड्रीवॉल न होने से विद्यार्थियों की सुरक्षा प्रभावित हो रही है। इस पर महापौर महोदया ने शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया