विजय चोहान रिपोर्टर

बौद्ध समाज का परिचय सम्मेलन

अखिल भारतीय बौद्ध महासभा एवं अंबेडकर विचार मंच के द्वारा राज्य स्तरीय परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया । यह आयोजन अन्नपुर्णा मंदिर रोड पर सिंधु भवन में रखा गया था ।इस आयोजन में बौद्ध समाज के सेकड़ो की संख्या में समाजजन एकत्रित हुए कार्यक्रम में समाज के नवयुवकों और युवतियों ने अपने जीवन साथी की तलाश की ओर कई बच्चों के रिश्ते तय हुवे ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि बतौर शामिल हुए अखिल भारतीय बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि जो कौम अपना इतिहास नही जानती वह कौम अपना इतिहास नही लिख सकती। हमें आडम्बर नही अम्बेडकर चाहिए। दलित अत्याचार के खिलाफ़ आवाज बुलंद होना चाहिए। यह सुन तालियों की घड़ घड़ाहट से सभागृह गुंजायमान हो गया।

इस अवसर प्राप्त विहिप के प्रांतीय संगठन महामंत्री नन्द कुमार जी के साथ ही यूवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गंगा पांडे भी उपास्थित थे।

आयोजक:-

एडवोकेट सचिन बाघ

अध्यक्ष अंबेडकर विचार मंच