*भाभी का मायका देवर के लिए मौत का घर साबित हुआ, पत्थर की खदान में डूबने हुईं मौत*।

मध्यप्रदेश।सागर, 31 जुलाई। भाभी का मायका देवर के ल‍िए मौत का घर साब‍ित हुआ। ज‍िले के ख‍िमलासा में बडे भाई के साथ ससुराल आए युवक की पत्‍थर खदान में डूबने से मौत हो गई। पत्‍थर खदान करीब तीस फीट गहरी थी, ज‍िसमें बार‍िश का पानी भरने से वह तालाब बन गई थी। एसडीआरएफ टीम को उसे तलाशने में 15 घंटेे लग गए।

ख‍िमलासा पुल‍िस से म‍िली जानकारी अनुसार गंजबासौदा न‍िवासी दीपेश अह‍िरवार अपने बडे भाई के साथ भाभी को लेने आया था। यहां बीते रोज पत्‍थर खदान में भरे पानी में नहाने के दौरान वह डूब गया। करमपुर गांव के पास पत्‍थर की खदानों में पानी भरा हुआ है, ज‍िस खदान में डूबा है वह करीब 30 से 35 फीट गहरी है। युवक के डूबने की सूचना म‍िलने के बाद एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया था, बीती शाम को पुल‍िस करीब 4 घंटे तक उसे पानी में तलाशती रही, लेक‍िन सफलता नहीं म‍िल सकी।

सागर से प्रश‍िक्ष‍ित गोताखोरों को ख‍िमलासा बुलाया गया था। रव‍िवार को गोताखोरों की टीम ने एसडीआरएफ की टीम के साथ म‍िलकर तलाश शुरू की तो करीब एक घंटे की मशक्‍कत के बाद दीपेश का शव चट्टानों के बीच फंसा हुआ म‍िल गया।