खुले खेतों, पेड़ों के नीचे, पहाड़ी इलाकों, चट्टानों के आस पास बिल्कुल न जाएं।

बारिश और जमा पानी में खड़े होने से बचें।

बिजली के हाइटेंशन तारों और टावर से दूर रहें ।

यदि आपके आसपास पेड़ है तो पेड़ की ऊंचाई के चार गुना अधिक दूरी पर खड़े हो जाये।

बिजली गिरने की स्थिति में घर के अंदर चले जाएं।

यदि कहीं बाहर हैं और घर जाना संभव नहीं है, तो सबसे पहले खुली जगह पर ही कान बंद कर के घुटनों के बल बैठ जाए और अपने शरीर को बहुत ही कम स्थान में समेट लें, ताकि बिजली गिरने की स्थिति में शरीर पर कम प्रभाव हो। इससे खतरा टल सकता है।