करणसिंह जमरा रिपोर्टर

*ग्राम पंचायत रिगोल में चला युवा सरपंच का जादू*

आज के दौर में युवा जहां आईएएस, आईपीएस और बड़ी-बड़ी निजी कंपनियों से लेकर खेलों में अपना भविष्य बना अपने क्षेत्र का नाम गौरवान्वित कर रहे है। वही अब बड़ी संख्या में युवा सीधे राजनीति में एक विजन के साथ भी आ रहे है। यही कारण है कि जिले में हाल ही में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य से लेकर सरपंच पद पर युवा मैदान में उतरे। इनके जोश पर ग्रामीणों ने भी तान कर ठप्पा लगाया। और इनको ग्राम पंचायत से लेकर जिला पंचायत की जवाबदेही सौंप दी।

हम बात कर रहे हैं अलीराजपुर जिले के आजाद नगर तहसील के ग्राम पंचायत रिगोल की वहां पर सरपंच पद के लिए महेश भूरिया ने नामांकन दाखिल किया था और वहां की जनता ने महेश भूरिया के पक्ष में वोट डालकर विजय किया गया है