अमूमन देखा जाता है कि बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड के लिए

कुछ भी करने को उतावले रहते हैं. उस पर कुछ भी न्योछावर करने के लिए तैयार रहते हैं, लेकिन कानपुर में एक बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड के पिता के साथ साइबर ठगी कर दी. वो भी इतना शातिर अंदाज से कि गर्लफ्रेंड और उसके पिता कुछ समझ नहीं पाए, पुलिस भी चकरा गई. कानपुर के गोविंद नगर का रहने वाला विशाल ऑल-इन-वन नाम से

एक रेस्टोरेंट चलाता है. पुलिस ने विशाल को अपने कस्टडी में लेकर पूछताछ की तो सारा मामला खुलकर सामने आय़ा, डीसीपी सलमान ताज का कहना है कि विशाल ने गर्लफ्रेंड के पिता के मोबाइल नंबर से 168000 की ठगी की, फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.