लोकेशन - ग्राम माचाड़ी जिला अलवर राजस्थान। दिनांक 16 मार्च 2024 न्यूज़ 24/7 इंडिया
रिपोर्टर प्रदीप शर्मा मोबाइल-9461275294 राजगढ़ जिला अलवर राजस्थान
न्यूज़ हैडलाइन
समाचार विस्तार से (माचाड़ीअलवर):- ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत धर्म दास महाराज ने मीडिया कर्मी नागपाल शर्मा को वाट्सएप द्वारा बताया कि हरियाणा के झज्जर जिले के छारा गांव में दादा जत्ती वाले धाम पर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत धर्म दास महाराज को आदेश दिया कि सभी भारतवासियों को आदेश जारी किया जावे जो व्यक्ति पद लेकर बैठे हैं उनसे अपील करे कि गौ रक्षा व गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करवाने के लिए जागरुकता के लिए मन से कार्यशील रहे। जो व्यक्ति कार्य नहीं करता है उसे तुरंत प्रभाव से पद हटा दिया जाए और उनकी सदस्यता खत्म कर दी जाए।
