दिनांक -02/12/2025जिला छिंदवाड़ा(म.प्र. पुलिस जिला -छिंदवाड़ा).. संवाददाता पंकज दुबे/छिंदवाड़ा/परासिया/उमरेठ/मोरडोंगरी

लोकेशन: छिंदवाड़ा ‼️33 वर्ष पुराने वन प्राणी अधिनियम के प्रकरण में वांछित 10,000/- रुपये ईनाम उद्घोषित फरार स्थायी वारंटी को जिला सिवनी,पुलिस थाना अरी क्षेत्र से किया गिरफ्तार।

‼️छिंदवाड़ा जिला पुलिस अधीक्षक अजय पाण्‍डेय के निर्देशन में जिले में विशेष टीम गठित कर माननीय न्यायालयो द्वारा जारी स्थायी / गिरफ्तारी वारंटियो की धरपकड़ कर न्‍यायालय में पेश करने हेतु निर्देशित किया गया है!

‼️इसी परिपेक्ष्य में वारंटी की तामीली में उल्लेखनीय सफलता हाथ लगी है👇

♦️थाना कोतवाली अंतर्गत 33 वर्ष पुराने वन्य प्राणी अधिनियम के प्रकरण में 10,000/- रुपये ईनाम उद्घोषित फरार स्थायी वारंटी श्यामलाल पिता तेजी लाल उईके उम्र 58 वर्ष निवासी कारा घाट कामठी, वर्तमान पता गुलाबरा छिंदवाड़ा!

♦️स्थायी फरार वारंटी को मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया!

‼️स्पेशल धरपकड़ पुलिस टीम से उप निरीक्षक चेतन मर्सकोले, स.उ.नि नितेश ठाकुर, प्रधान आर रविन्द्र ठाकुर, श्याम ठाकरे, साइबर सेल नितिन सिंह, महिला आरक्षक शैलकुमारी की अहम भूमिका रही ।

‼️अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से छिंदवाड़ा पुलिस द्वारा की गई यह कार्यवाही लगातार जारी हैं …

सहयोगी जनता/सक्रिय पुलिस/सुरक्षित समाज