*डाक ध्वज लेकर सांवरिया सेठ धाम के लिए 50 से श्रद्धालु पैदल रवाना हुए*

सरदारपुर से राहुल राठौड़

सरदारपुर -आज गुरुवार को श्री आनंद मंगल धाम साजोद से द्वितीय श्री सांवरिया सेठ पैदल डाक ध्वज यात्रा निकाली । ध्वज पूजन के बाद 50 से अधिक श्रद्धालु हाथों में पवित्र डाक ध्वज लेकर राजस्थान स्थित श्री सांवरिया सेठ धाम मंडफिया के लिए पैदल रवाना हुए। जो जय श्री सांवरिया सेठ के जयघोष लगाते हुए चले। यात्रा प्रारंभ होने से पहले श्री आंनद मंगल हनुमानजी महाराज की पुजन अर्चना कर श्रद्धालुओं ने क्षेत्र में सुख-समृद्धि, किसानों की खुशहाली,अच्छी बारिश, व्यापार में उन्नती की मंगलकामना के साथ श्री आंनद मंगल धाम साजोद से निकली यात्रा नगर के प्रमुख मागों से होकर गुजरी। रास्ते में नगर के व्यापारी एवं अलग अलग संस्थाओं द्वारा यात्रीयो का श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा, तिलक कर यात्रियों का स्वागत किया।