देवरा खुर्द में खुलेआम अवैध शराब बिक्री का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कटनी। एनकेजे थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरा खुर्द में अवैध शराब कारोबार को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि शिव कुमार कोल द्वारा खुलेआम झोले में रखकर शराब बेची जा रही है।
[video width="476" height="848" mp4="/api/backend/uploads/2026/06/VID-20260609-WA0410.mp4"][/video]
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लंबे समय से अवैध शराब की बिक्री हो रही है, जिससे युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ रही है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस एवं आबकारी विभाग से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि वीडियो की निष्पक्ष जांच की जाए तो अवैध शराब कारोबार से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं। वहीं वायरल वीडियो ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था और निगरानी व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि पुलिस और आबकारी विभाग वायरल वीडियो की जांच कर क्या कार्रवाई करते हैं।
