कैलाश बर्फा रिपोर्टर

ग्राम पिपली में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर दिखाई दिया उत्साह, डॉक्टर विजय चौहान व भोला मेडिकल संचालक संजय चौहान ने किए गांव के सभी हनुमान मंदिर के किए दर्शन*

पिपली गंधवानी - हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर ग्राम पिपली में आज सुबह से ही उत्साह नजर आया ग्राम के समस्त हनुमान मंदिर सहित क्षेत्र के हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा मंदिरों में पहुंचकर भगवान के दर्शन किए सुबह से ही श्रद्धालुओं का ताता लगा हुआ दिखाई दिया इस अवसर पर डाक्टर विजय चौहान व भोला मेडिकल संचालक संजय चौहान ने उनके पापा जी स्वगीय श्री रमेश जी चौहान की स्मृति में ब्यरिपुरा हनुमान मंदिर में भंडारा का आयोजन किया गया व समस्त मंदिरों में डॉक्टर विजय चौहान व संजय चौहान के दुवारा समस्त मंदिरों में हवन करवाया गया व समस्त सामग्री दी गई हनुमान मंदिर पहुंचकर हनुमान जी के दर्शन कर पूजा पाठ की इसके साथ ही उन्होंने ग्राम वासियों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दी मंदिर के पुजारी पंडित नंदन ,ईश्वर शर्मा ने बताया हनुमान जयंती के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन पधार रहे हैं वही भगवान का भी विशेष श्रंगार किया गया है मंदिर में महाआरती के साथ भंडारे का आयोजन किया गया है व श्री राम कथा का आज समापन होगा पिपली से कैलाश बर्फा की खबर