पंकज दुबे रिपोर्टर

‼️पत्रकारिता के क्षेत्र में वरिष्ठ पत्रकार श्री गोविंद चौरसिया एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में वैशाली मटकर को मिला सम्मान।।

‼️छिंदवाड़ा जुन्नारदेव :- राष्ट्रीय सेवा व सांस्कृतिक संगठन हम फाउण्डेशन भारत जिला छिन्दवाडा के तत्वाधान में स्थानीय एक होटल में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केबिनेट मंत्री म प्र शासन चौधरी चंद्रभान सिंह रहे।।

‼️उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. निशिकान्त चौधरी ने की।।

‼️मुख्य अतिथि चौधरी चंद्रभान सिंह ने संगठन द्वारा चलाये जा रहे प्रकल्पों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए छिन्दवाडा में संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने की बात कही।।

‼️राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. निशिकान्त चौधरी ने सम्पूर्ण राष्ट्र में चल रही गतिविधियों की सिलसिलेवार जानकारी प्रदान की।।

‼️आईएफडब्ल्यूजे के प्रदेश उपाध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार श्री गोविंद चौरसिया ने भी सभा को सम्बोधित किया।।

‼️वही राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. निशिकान्त चौधरी ने पूर्व केबिनेट मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह को छिन्दवाडा जिला हम फाउंडेशन में संरक्षक के रूप में नियुक्ति की घोषणा की।।

‼️कार्यक्रम का संचालन डॉ अरविंद फोले तथा प्रदेश अतिरिक्त संगठन महामंत्री संदीप सिंह रघुवंशी ने किया।।

‼️शाखा अध्यक्ष मंगेश कपाले ने अतिथियों का स्वागत रोली तिलक के साथ किया।। इस अवसर पर महाकौशल प्रान्त संगठन मंत्री राजेश मिश्रा सहित शाखा के समस्त सदस्य एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।।