प्रदेश में बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिल सकता है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को सीएम कुर्सी गंवानी पड़ सकती है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस संबंध में राहुल गांधी से बात की है. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच मुख्यमंत्री बदलने को लेकर बात हुई है. अगर कांग्रेस के 6 बागी विधायक नहीं लौटते हैं, तो स्पीकर उनकी सदस्यता भी रद्द कर सकते हैं.