इरफान अंसारी
इंदौर जिला कोर्ट में आज से 7 दिन तक की हड़ताल।
इंदौर जिला कोर्ट के दो जजों के व्यवहार से नाराज वकील आज से 7 दिन की हड़ताल पर रहेंगे।
गुरुवार को भी दोपहर बाद से वकीलों ने काम करना बंद कर दिया था पिछले 3 दिन से सिर्फ दो जजों की कोर्ट का बहिष्कार किया जा रहा था।
लेकिन आज से जिला कोर्ट की सभी कोर्ट का बहिष्कार किया जाएगा।
गुप्त दो जजों के ट्रांसफर की मांग करना है वकीलों ने जिला जज के साथ ही हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति सुजॉय पाल से भी लिखित शिकायत की।
अभिभाषक संघ ने विशेष साधारण सभा बुलाकर हड़ताल का फैसला क्या है अध्यक्ष दिनेश पांडेय और सचिव कपिल बिरथरे ने बताया वकीलों के प्रति जिला कोर्ट के दो जजों के खराब व्यवहार की पहले भी शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर हड़ताल का फैसला किया है।