उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लग सकता है. कांग्रेस को अपने पुराने नेता राज बब्बर की तरफ से परेशान करने वाले संकेत मिल रहे हैं. राज बब्बर की तरफ से हाल ही में किए गए ट्वीट पार्टी लाइन से हटे हुए नज़र आ रहे हैं और उन्हें अधिक स्पष्टीकरण देने की ज़रूरत भी नहीं लगती है. जब कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को दिए गए पद्म भूषण अवार्ड की वजह से जयराम रमेश जैसे दूसरी पार्टी के लीडर्स की तरफ से तंज कसे गए तो राज बब्बर ने उन्हें बधाई दी. ।
राज बब्बर की तरफ से लिखा गया, बधाई हो गुलाम नबी आज़ाद साहब! आप एक बड़े भाई जैसे हैं और आपका बेदाग सार्वजनिक जीवन और गांधीवादी विचारों के लिए आपकी प्रतिबद्धता एक प्रेरणा है. देश के लिए आपकी पांच दशकों की सेवा को पद्म भूषण पुरस्कार उचित पहचान देता है.।
जब कांग्रेस में गांधी परिवार की आलोचना करने वाले 23 नेताओं के "G-23" समूह में से एक गुलाम नबी आज़ाद की प्रशंसा करने पर उनकी आलोचना हुई तो राज बब्बर ने जवाब देते हुए ट्वीट किया कि अवार्ड की अहमियत तो तब है जब विरोधी पक्ष किसी नेता की उपलब्धियों को सम्मान दे अपनी सरकार में तो कोई भी ख़्वाहिश पूरी कर सकते हैं लोग. उन्होंने कहा कि पद्म भूषण पुरस्कार पर बहस की ज़रूरत नहीं है.