बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर

कन्हारगांव - ग्राम पंचायत कन्हरगांव के अंतर्गत सरिता संगम कन्हरगांव में स्थित जिलेश्वर महादेव को जल चढ़ाने अधिक श्रावणमास की अमावस्या तिथि होने के कारण ग्राम कन्हरगांव की महिलाओं के द्वारा कावड़ यात्रा निकाली गई । जिसमें महिलाओं ने दो सरिताओं का जल उठाकर भगवान भोलेनाथ को अर्पण किया। कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए मातृशक्ति विभाग प्रचारक एवं शिक्षिका किरण शर्मा ने बताया कि ग्राम की सभी मातृ शक्तियों ने एकत्रित होकर भगवान शंकर जी का पूजन किया एवं भजन गाए साथ ही अधिक मास की श्रावणी अमावस्या के लिए व्रत उपवास का महत्व बताया कार्यक्रम में ग्राम की बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया ।