कर भला होगा भला इंसानियत की मिसाल बने रवि थापक
[video width="640" height="352" mp4="/api/backend/uploads/2022/08/VID-20220827-WA0013.mp4"][/video]
भिंड मेहगांव-कुछ दिन पूर्व दिनांक 24/08/2022 को रोज की तरह रवि थापक उस दिन भी बस के द्वारा भिंड बस स्टैंड पर पहुंचे बस से उतरते ही रवि थापक को रेडमी कंपनी का कीमती मोबाइल रोड पर डरा मिला आसपास देखा तो कोई नजर नहीं आया तो उसे लेकर थापक ने पुलिस को सूचना दी शाम होते उस फोन पर कॉल आया भैया कौन बोल रहे हो यह मोबाइल मेरा है कहीं पर गुम हो गया था इंसानियत की मिसाल बनते हुए रवि थापक ने महिला से पहले पूरा नाम और पता पूछा जिस पर महिला ने बताया कि उसका नाम शिवानी पत्नी आकाश खटीक निवासी खटीक मोहल्ला गोहद का होना बताया तब रवि थापक ने उस महिला से पूछा बहन आप जो भी हैं मैं अभी भिंड में ही हूं आप अपना मोबाइल सिटी कोतवाली भिंड आकर प्राप्त कर लीजिए। महिला तुरंत अपने पति के साथ शाम तक सिटी कोतवाली भिंड पहुंची जहां उसने अपना प्रमाण देते हुए हकीकत बताएं जिस पर रवि थापक ने पुलिस के समक्ष महिला को उसका कीमती मोबाइल वापस कर दिया जिस पर महिला ने रवि थापक को बहुत-बहुत धन्यवाद कहा।
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754