कटनी जंक्शन के बाहर नशेड़ियों का जमावड़ा, यात्रियों की सुरक्षा पर उठे सवाल कटनी। कटनी जंक्शन रेलवे स्टेशन के बाहर इन दिनों नशेड़ियों, असामाजिक तत्वों और अपराधी प्रवृत्ति के लोगों का जमावड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। स्टेशन परिसर के बाहर देर रात तक खुलेआम घूम रहे ये लोग यात्रियों और आम राहगीरों के लिए बड़ी परेशानी और खतरे का कारण बन चुके हैं। आए दिन मारपीट, लूट, चोरी, चाकूबाजी और विवाद जैसी घटनाएं सामने आने के बावजूद जिम्मेदार पुलिस और रेलवे प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय लोगों और यात्रियों का आरोप है कि स्टेशन के बाहर खड़े कुछ ऑटो चालक भी यात्रियों से मनमाना किराया वसूलते हैं। विरोध करने पर मारपीट और अभद्रता तक की घटनाएं सामने आती हैं। कई मामलों में देर रात सुनसान इलाकों में ले जाकर यात्रियों से लूटपाट तक की शिकायतें सामने आई हैं। यात्रियों का कहना है कि ट्रेन छूटने या गंतव्य तक जल्द पहुंचने की मजबूरी के कारण अधिकांश लोग शिकायत दर्ज नहीं करा पाते, जिसका फायदा अपराधी तत्व लगातार उठा रहे हैं। सबसे गंभीर बात यह है कि स्टेशन परिसर के सामने जीआरपी थाना, पास में आरपीएफ और कुछ दूरी पर सिटी कोतवाली थाना होने के बावजूद अपराधों पर लगाम नहीं लग पा रही है। रात के समय स्टेशन के बाहर न तो प्रभावी पुलिस गश्त दिखाई देती है और न ही संदिग्ध लोगों पर कोई सख्त कार्रवाई होती है। यही कारण है कि अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। कई बार चाकूबाजी और फायरिंग जैसी गंभीर वारदातें भी हो चुकी हैं, लेकिन उसके बाद भी हालात जस के तस बने हुए हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कटनी जंक्शन जैसे महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन की यह स्थिति शहर की छवि को खराब कर रही है। कई यात्री तो अब कटनी स्टेशन पर उतरने से भी डरने लगे हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर रेलवे प्रशासन, जीआरपी, आरपीएफ और जिला पुलिस कब जागेगी और स्टेशन के बाहर फैले इस अपराध और नशे के नेटवर्क पर कब सख्त कार्रवाई होगी। यात्रियों और आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर जिम्मेदार विभागों को तत्काल संयुक्त अभियान चलाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
कटनी जंक्शन के बाहर नशेड़ियों का जमावड़ा, यात्रियों की सुरक्षा पर उठे सवाल
कटनी जंक्शन के बाहर नशेड़ियों का जमावड़ा, यात्रियों की सुरक्षा पर उठे सवाल कटनी। कटनी जंक्शन रेलवे स्टेशन के बाहर इन दिनों नशेड़ियों, असामाजिक तत्वों और अपराधी प्रवृत्ति के लोगों का जमावड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। स्टेशन परिसर के बाहर देर रात तक खुलेआम घूम रहे ये लोग यात्रियों और आम राहगीरों के लिए बड़ी परेशानी और खतरे का कारण बन चुके हैं। आए दिन मारपीट, लूट, चोरी, चाकूबाजी और विवाद जैसी घटनाएं सामने आने के बावजूद जिम्मेदार पुलिस और रेलवे प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय लोगों और यात्रियों का आरोप है कि स्टेशन के बाहर खड़े कुछ ऑटो चालक भी यात्रियों से मनमाना किराया वसूलते ह
सुनने के लिए चलाएँ
फोटो बड़े आकार में देखें ↗