विशाल भौरासे रिपोर्टर

*मुलताई के हरिराम को जिला चिकित्सालय में मिली नि:शुल्क सोनोग्राफी की सुविधा*

बैतूल।जिले के विकासखंड मुख्यालय मुलताई के निवासी श्री हरिराम साहू को पेट में दर्द की शिकायत होने पर चिकित्सक ने सोनोग्राफी कराने की सलाह दी। श्री साहू जिला चिकित्सालय आये और उन्हें नि:शुल्क सोनोग्राफी की सुविधा प्रदाय की गई।

शासन द्वारा प्रदाय की जा रही नि:शुल्क सोनोग्राफी सुविधा के लिये श्री हरिराम साहू शासन का आभार व्यक्त करते हैं।