*किसानों ने एसडीएम से कि शिकायत* *सल्फर खाद नकली होने की आशंका *, मेहगांव : आज दोपहर आधा दर्जन से अधिक किसान एसडीएम आफिस पहुचे, आप बीती बताते हुऐ कहा कि हुजूर हम किसानों ने जो सल्फर खाद खरीदा है वह खेतो मे डालने के बाद भी नही घुल रहा, जिससे हम सब पीडित किसान अपनी पीडा आपको सुनाने आये है, एसडीएम ने किसानों की समस्या सुनकर क्रषि ए एसडीओ अभिमन्यु पांडे को फोन पर जांच करने के दिये आदेश, किसानों के अनुसार सत्यनारायण उर्फ सत्तू धाकंरे निवासी ग्राम पिपरौली ने बताया की मेने दिनांक 01/10/21 को लक्ष्मी खाद बीज भण्डार मेहगांव से किसान वेन्टोनाइट सल्फर की पैकिट खरीदी जिसको मेने अपने खेत मे डाला था जो लगभग दो सप्ताह मे भी नही घुला है जैसा खेतो मे डाला था वैसा ही खेतो मे दिख रहा हे, इससे यह लगता हे कि उक्त खादबीज भंडार व्दारा नकली सल्फर की पेकेट मुझ किसान को बेचे गये हे, शिकायत करने आये किसानों मे मुख्यरूप से सत्यनारायण पिपरौली, रामसिंह आलमपुरा, दिनेश सिह हीरापुरा गोरमी, राजेश सिह आदि किसानों ने आपबीती से एसडीएम को अवगत कराया, महगे खाद बीज की मार झेल रहै किसानों ने बडी मुश्किल के साथ जैसे तैसे खादबीज उपलब्ध कर अपने खेतो मे डालकर सरसों की बोबनी की मगर प्रकृति के प्रकोप के चलते बारिश ने किसानों की बोई गई फसल पर पानी फैर दिया, किसान चारो तरफ से पीडा का शिकार होता जा रहा है , खादबीज बिक्रेता भी मोटा मुनाफा कमाने के लालच मे किसानों को नकली माल बेचने के संदेह के घेरे मे नजर आ रहे है हालांकि जांच के बाद पता चलेगा सच क्या है।

गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754