कोरोना जागरूकता अभियान चलाया गया।

चाचरिया - शासकीय उचत्तर माध्यमिक विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवकों के द्वारा ग्राम पंचायत पांजरिया और कोटकिराड़ी में किराना दुकानों, राशन की उचित मूल्य दुकानों और बसाहटो में मास्क वितरित कर लोगों को जागरूक किया जिसमें लोगों को मास्क की अनिवार्यता को बताया, दो गज की दुरी और हाथो को अच्छी तरह से धोने की बातें बतलाकर जागरूक किया एवं नागरिकों से अपील की गई की वह कोरोना वैश्विक महामारी से सुरक्षा के उपायों को जरूर अपनाएं और सुरक्षित रहने की सलाह दी गई।जब तक दवाई नही, तब तक ढिलाई नहीं। दो गज की दुरी, मास्क है जरूरी। आदि बाते कही गई, नागरिकों को यह भी बतलाया गया की भीड़ भाड वाले क्षेत्रों में नहीं जाये और समूह बनाकर नहीं रहे, जागरूकता कार्यक्रम में 100 मास्क वितरित किए गए ।जागरूकता अभियान राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी वीरेन्द्रसिंह चौधरी के नेतृत्व में चलाया गया। कार्यक्रम मे रासेयो स्वयं सेवक आसिन आर्य, समशेर मेहता, बलिराम सेनानी, आकाश प्रजापत ने सहयोग किया। रिपोर्ट अंतिम मालवीया