कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए एवं देश में शांति लाने के लिए किया गया संगीतमय सुंदरकांड का पाठ,,,,,,
पोरसा,,,,,,, ,, गत 2 वर्षों से कोरोनावायरस नामक बीमारी ने समूचे हिंदुस्तान को परेशान कर दिया है,, करोड़ों लोगों के धंधे प्रभावित हुए हैं,, गरीब और गरीब हुआ है,, एवं देश के हर व्यक्ति संकट के दौर से गुजर रहा है,, इस समस्या से निपटने के लिए एवं कोरोना की तीसरी लहर ना आए इसके लिए तथा भारत में सुख शांति समृद्धि आए इसके लिए आज श्री गिरिराज जी मंदिर पर संगीतमय सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया महंत राम किशोर दास शास्त्री के सानिध्य में आयोजित किया गया,,,,,,,,,,
आज भगवान श्री गिरराज जी मंदिर पर संगीतमय सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया जो महंत राम किशोर दास शास्त्री एवं पंडित जगदीश प्रसाद शुक्ला के सानिध्य में आयोजित किया गया जिसमें डॉ सुरेंद्र सिंह तोमर, रणवीर सिंह तोमर, शंभू सिंह तोमर, ब्रजराज सिंह तोमर, राधेश्याम सिंह तोमर, पुजारी बृजेश कुमार शिवहरे ,लाखन श्रीवास, जगत नारायण शर्मा, राधाकृष्ण गुप्ता,नीरज पचोरी, राम विनोद शुक्ला,आदि के द्वारा संगीत में सुंदरकांड का पाठ पूरा किया गया, इसके बाद भगवान श्री गिरिराज जी से एवं कलयुग के प्रधान देवता देश के मालिक पंचमुखी हनुमान जी से अर्जी लगाई गई,कि देश में तीसरी कोरोना की लहर ना आए एवं देश के अंदर सुख शांति समृद्धि कायम हो, जिन लोगों के रोजगार खत्म हुए हैं उन्हें रोजगार पुनः मिले आदि की अर्जी लगाई गई,,,,,,,