कोटा के डकनिया रोड स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर पर भागवत कथा में श्री कृष्ण रुक्मणी बारात का भव्य आयोजन
रिपोर्ट - निश्चल शर्मा । कोटा। विज्ञान नगर स्थित संकट मोचन हनुमान जी महाराज मंदिर पर चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तहत सोमवार को श्री कृष्ण रुक्मणी बारात एवं विवाह का भव्य आयोजन किया गया। बारात में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल नजर आया। भागवत वक्ता गोविंद जी महाराज द्वारा श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करवाया जा रहा है। वहीं भजन गायक बृज रसिक राजेश बाबा की भजन प्रस्तुतियों से श्रद्धालु भाव-विभोर हो रहे हैं। कथा का आयोजन 16 से 22 सितंबर तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया जा रहा है। स्थान: संकट मोचन हनुमान जी महाराज मंदिर, विज्ञान नगर, कोटा। आयोजक समस्त भागवत प्रेमी एवं विज्ञान नगरवासियों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कथा में पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने एवं धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।
← सभी समाचार