कटनी ब्रेकिंग न्यूज

माधव नगर गेट के सामने जीवन ज्योति हॉस्पिटल के पास से ATM मशीन गायब

कटनी। सूत्रों के मुताबिक माधव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जीवन ज्योति हॉस्पिटल के पास स्थित बंधन बैंक के बगल में लगी एटीएम मशीन को चोरों ने उखाड़कर गायब कर दिया। चोर पूरी मशीन सहित उसमें रखी नकदी भी ले उड़े।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। चोरों के बढ़ते हौसले से स्थानीय नागरिकों में दहशत का माहौल है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और चोरों की तलाश तेज कर दी गई है