दिल्ली के नंद नगरी थाना क्षेत्र के सुंदर नगरी इलाके में

एक बार फिर से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जहां शोएब नामक एक युवक ने कासिम नाम के युवक पर चापड़ से ताबड़तोड़ वार किए. कासिम की मां उसे बचाने के लिए सड़क पर जोर-जोर से चिल्लाती रही, लेकिन मदद के लिए कोई नहीं पहुंचा. उस समय आसपास कम ही लोग मौजूद थे, लेकिन इसके बावजूद वे चंद

लोग भी कासिम को बचाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए. हां, इतना जरूर हुआ कि कुछ लोगों ने अपने घर की छत से इस पूरी वारदात को मोबाइल में रिकॉर्ड जरूर किया. घायल कासिम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसका इलाज चल रहा है.