विशाल भौरासे रिपोटर

बैतूल,त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2022 अंतर्गत बुधवार 29 जून को प्रभात पट्टन, भैंसदेही एवं भीमपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायतों, जनपद/जिला पंचायत वार्डों में मतदान के लिए तृतीय चरण के मतदान दलों का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया।

रेंडमाइजेशन प्रक्रिया में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमनबीर सिंह बैंस, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एमपी बरार, सीईओ जिला पंचायत श्री अभिलाष मिश्रा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्रीमती रचना श्रीवास्तव एवं संबंधित रिटर्निंग अधिकारी उपस्थित रहे।