मिलावटी माफियाओं का ध्वस्त होता तिलस्म गोरमी पुलिस का छापा,

[video width="640" height="352" mp4="/api/backend/uploads/2021/10/VID-20211031-WA0120.mp4"][/video]

मेहगांव : श्रीमान पुलिस अधीक्षक भिडं श्री मनोज कुमार सिहं व्दारा दीपावली के पावन पर्व को ध्यान मे रखते हुऐ नकली मावा घी आदि बनाने बालो पर कार्यवाही के सक्त निर्देश दिये , इसी अभियान के तहत गोरमी थाना प्रभारी सुरेश चन्द्र शर्मा फूड स्पेक्टर अवनीश गुप्ता रेखा सोनी रीना बंसल के व्दारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम हसनपुरा मे छापा मारा , छापामार कार्यवाही मे कमलेश पुत्र आदिराम सिह नरवरिया निवासी हसनपुरा के यहां से 70 किलो मावा, 250 लीटर दूध ,150 किलो क्रीम, 2 टीन रिफाइंड , पकडा गया आरोपी के बिरुद्ध गोरमी थाना पुलिस ने धारा 420/ 272/ 273/ आईपीसी के तहत मामला पंजीबद्ध किया, पूर्व मे भी आरोपी का सैंपल 4 बर्ष पूर्व लिया था जो फेल सावित हुआ उस कार्यवाही मे जुर्माना हुआ था, मिलावटी माफिया काफी लंबे समय से अपना साम्राज्य कामय किये हुऐ बैखौफ मिलावटी मावा , घी, पनीर, आदि का धडल्ले से व्यापार करते चले आ रहे थे जिसमे मिलावटी माफियाओं के लाखो मे बारे न्यारे हो रहे थे, मानव जीबन के लिए घातक बने मिलावटी माफियाओं पर शिकंजा कसने के नाम पर मामूली सी कार्यवाही पहले भी होती रही है। मगर जब से गोरमी थाना प्रभारी का पदभार टीआई सुरेश चन्द्र शर्मा ने संभाला हे तब से लेकर आज तक कोई न कोई माफिया या अपराधी गोरमी पुलिस की कार्यवाही से बच पाने मे असफल ही रहा हे, नकली खाध्य सामग्री निर्माण सबसे बडा घातक अपराध की श्रेणी मे हे जो मानव जीवन के लिये जहर का काम करता हे खाने बाले को घातक बीमारियों से झूझते हुऐ जीवन से हाथ धोना पडता है , मगर चंद पैसे के लालच मे मिलावटी माफिया अधिक धन कमाने के लिये दिन रात नकली मावा, घी, पनीर, आदि का निर्माण करने से नही चूकते।

गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754