मुख्यमंत्री डॉ. यादव अल्प प्रवास पर ग्वालियर आए

ग्वालियर 07 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को अल्प प्रवास पर ग्वालियर पधारे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अपरान्ह लगभग 3 बजे वायु मार्ग से राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पर आगमन हुआ। उन्होंने यहाँ से थोड़ी देर बाद हैलीकॉप्टर द्वारा श्योपुर जिले के लिये प्रस्थान किया।

विमानतल पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का विधायक श्री मोहन सिंह राठौर, पूर्व विधायक श्री मुन्नालाल गोयल व श्री दीपक शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों ने स्वागत किया।

विमानतल पर संभाग आयुक्त श्री मनोज खत्री, पुलिस महानिरीक्षक श्री अरविंद सक्सेना, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह एवं नगर निगम आयुक्त श्री अमन वैष्णव सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।