पं संदीप शर्मा रिपोर्टर
कटनी (27 जुलाई) - मुख्यमंत्री ने बड़गांव में जनदर्शन रोड शो के दौरान मन्नूलाल पटेल के घर स्वल्पाहार किया और चाय पिया। लौकी से बना स्थानीय लोकप्रिय व्यंजन लउबरा और गुड़ का गुलगुला खाया। मन्नूलाल की छोटी बहू सावित्री बाई ने मुख्यमंत्री को ट्रे में चाय दिया तो मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा -बडी स्वादिष्ट चाय बनाई है बेटी ने। मुख्यमंत्री ने मौजूद बच्चों को लाड़ प्यार और दुलार किया।
मुख्यमंत्री का स्थानीय लोगों ने गोदाना टैंक गहरीकरण की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लोगों को बताया कि क्षेत्र के लिए सिंचाई से संबंधित दो कार्य प्राथमिकता से कराने की ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिसमें पहला नहरों का पक्कीकरण और दूसरा नर्मदा के पानी को गांवों तक पहुंचाने का टेंडर जारी हो चुका है ।यह टेंडर जल्दी ही खुलेगा और क्षेत्र में नर्मदा का पानी पहुंचेगा । नर्मदा के पानी से इस क्षेत्र के 166 गांवों की 80हजार एकड़ से अधिक भूमि की सिंचाई हो सकेगी ।