नंद घर आनंद भयो जय हो नंदलाल की

नारायण नगर बना आज वृंदावन अवसर था भागवत कथा में कृष्ण जन्म का जैसे ही नंद बाबा भगवान कृष्ण जी को लेकर पंडाल में पहुचे सभी भक्तों के द्वारा पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। प. सुधीरजी शास्त्री ने आज वामन अवतार, राम जन्म, समुद्र मंथन की कथा सुनिए एवं व्यास जी ने बताया कि जैसे रामजी ने जैसे मर्यादा का पालन किया जो की मर्यादा पुरषोत्तम कहलाए ठीक वैसे ही हमे भी उनका अनुसरण कर के अपने जीवन को सफल बना सकते हैं। जैसे अयोध्या में भव्य श्री राम मन्दिर बन रहा है वैसे हर गांव शहर में भगवान राम का मंदिर बने और हर जगह सनातन धर्म की पताका लहराए और संत जानो का सम्मान हो। मुख्य यजमान ज्योति विजय पाराशर और सह यजमान सुधा संतोष भावसार एवं समाजसेवी रितेश जी गोयल ने कृष्ण का पूजन किया। कथा में कृष्ण रूप में बालक आराध्या पाराशर और नंद बाबा के रूप में मांगीलाल जी जांगिड थे। कथा के पंचम दिवस छप्पन भोग और मटकी फोड़ के साथ भगवान की बाल लीलाओं का वर्णन होगा ।