गुजरात के छोटा उदयपुर जिले में एक लाश मिलने से हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि युवक की हत्या के बाद लाश को कैनाल में फेंक दिया गया था. इस दौरान मृतक युवक की पहचान दुमाली गांव के रहने वाले निलेश इशाक के तौर पर हुई. निलेश इशाक (27) के भाई ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराई थी. मृतक के परिवार ने पुलिस को बताया कि पास ही के गांव

के रहने वाले श्रेयस उर्फ अप्पु सोनी और जया राठवा उसे बार-बार जान से मारने की धमकी मिल रही थी.

जया राठवा ने पुलिस को बताया कि वो निलेश के साथ 8 सालों से रिश्ते में थी. लेकिन निलेश शादी के लिए टाल मटोल कर रहा था. इस दौरान उसकी मुलाकात श्रेयस उर्फ अप्पु सोनी से हुई और दोनों में प्रेम प्रसंग शुरू हो गया. फिर दोनों ने निलेश को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया. जिसके बाद जया ने अपने नए प्रेमी के साथ मिलकर निलेश की हत्या कर दी.