दिनाक 19/1-22

हरिओम नेमा

प्रदेश भाजपा सरकार पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का तंज

मुख्यमंत्री को घोषणा करने से कोई परहेज नहीं

साल 2020 का मुआवजा अभी तक किसानों को नहीं मिला

मैंने प्रभावित गांवों का सर्वे किया, अब भोपाल में मेरे अपनों की बात उठाऊंगा

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों के खेतों का दौरा किया। उन्होंने किसानों को आश्वास्त किया कि फसलों को हुए नुकसान का उचित मुआवजा दिलाने के लिए भोपाल पहुंचकर लड़ाई लडूंगा। उन्होंने प्रेस से चर्चा में कहा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान घोषणा करने में माहिर है, उन्होंने अभी तक कितनी घोषणा की उन्हें भी पता नहीं होगा। मेरे जिले के किसानों की फसलें बर्बाद हुई है और अभी तक उन्हें प्रदेश सरकार से कोई राहत नहीं मिली। बता दें कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा प्रवास पर है। सरकार के द्वारा बनाई गई शराब नीति पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा सरकार चाहती है कि लोग शराब के नशे में रहे ताकि सच्चाई न जान सकें।

बाइट:-कमलनाथ पूर्व सीएम एमपी