📍लोकेशन: पनागर, जबलपुर

🗞️ हेडलाइन:

पनागर में यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने रोहित उर्फ आकाश प्रजापति

पनागर से संगठन से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। यूथ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष पद पर नगर के युवा और उत्साही कार्यकर्ता रोहित उर्फ आकाश प्रजापति निर्विरोध रूप से निर्वाचित हुए हैं।

🎤 :पनागर में यूथ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए हुए निर्वाचन में रोहित उर्फ आकाश प्रजापति ने निर्विरोध विजय प्राप्त की।

उनके निर्वाचन की घोषणा होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

कार्यकर्ताओं ने उन्हें माल्यार्पण कर बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

कांग्रेस परिवार के सभी पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।