विशाल भौरासे रिपोटर
बैतूल,अंकुर कार्यक्रम के तहत जनभागीदारी के माध्यम से पौधारोपण करने का महाअभियान मध्यप्रदेश में चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में जिले के चिचोली विकासखंड में प्रस्फुटन ग्राम चिरापाटला में पंचायत भवन के सामने बड़ादेव चौपाल परिसर में ग्राम के युवाओं द्वारा आम, नीम, जामुन, जाम के 51 पौधे रोपे गए एवं उनकी सुरक्षा का संकल्प भी दिलाया गया। पौधारोपण के कार्यक्रम में जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी द्वारा युवाओं को अंकुर अभियान एवं वायुदूत एप की जानकारी दी गई एवं उपस्थित युवाओं के मोबाइल में वायुदूत ऐप अपलोड करवाया एवं पौधारोपण को अपलोड किया गया।