प्रजापति समाज की वार्षिक आम सभा कल

राधेश्याम सोनी रिपोर्टर बैतूल। जिला प्रजापति समाज कल्याण संघ की वार्षिक आमसभा रविवार को सदर स्थित किराड़ मंगल भवन में सुबह 11 बजे से आयोजित की गई है। जिलाध्यक्ष राजेश प्रजापति ने बताया कि आमसभा में वार्षिक लेखा-जोखा, संगठन विस्तार, समाज के विकास के लिए व्यापारिक, सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक गतिविधियों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने सामाजिक बंधुओं से वार्षिक आम सभा में उपस्थित होने का आग्रह किया है।