दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई

है. यहां प्रॉपर्टी बेचने से मना करने पर एक बेटे ने ही मां को मौत के घाट उतार दिया. कत्ल की ये सनसनीखेज वारदात राजधानी दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके की है. इलाके में 29 साल के दीपक नाम के एक शख्स ने अपनी मां को डंडे से पीट पीट कर मार दिया. पुलिस की मानें तो आरोपी अपनी मां इंदु पर घर बेचने का दबाव बना रहा था जब उसकी मां ने प्रॉपर्टी बेचने से इंकार किया तो गुस्से में हत्या कर दी.